virgo
- फोटो : virgo
कन्या राशि
मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। सामूहिक आयोजन में कोई आपको मज़ाक का विषय बना सकता है। लेकिन होशियारी का इस्तेमाल करें और तल्ख़ प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।