फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई राशिफल: शनि संवारेंगे आठ राशियों का भाग्य, बाकी चार भी जाने अपनी किस्मत का हाल

विज्ञापन
1 of 13
शनिवार, 27 जुलाई 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
मेष
भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
वृष
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। 

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
आज आपको बहुत सारे विकास दिखाई देंगे। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
कर्क
आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध का आरम्भ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती से भरा समय बिताएंगे।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
सिंह  
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान—पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
कन्या  
व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

8 of 13
तुला
कामों में सफलता मिलेगी, किन्तु आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। इस समय नींद में कुछ व्यवधान रह सकता है। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। संयमित खान—पान करें। आप सुख—सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

9 of 13
वृश्चिक
यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी। परिवार में कोई धार्मिक समारोह या कोई अन्य उत्सव मनाया जा सकता है। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप खुश और शांत रहेंगे। विवाह योग्य संतान का रिश्ता पक्का हो सकता है। 

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

10 of 13
धनु
व्यावसायिक एव व्यापारिक सन्दर्भ में आज आपके लिए नए संपर्क बनाने का एक अनुकूल समय है। पूर्व के चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध और परिपक्व हो सकते हैं। कुछ जातकों के जीवन में प्रेम आज दस्तक दे सकता है। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। विवाहित जोड़े पितृत्व मार्ग की ओर कदम बढ़ा सकतें हैं। आप में से कुछ संतान के विकास और खुशी का आनंद लेंगे। बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

11 of 13
मकर  
आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और आप वरिष्ठों से एहसान प्राप्त करेंगे। आपका करियर और आपकी वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। प्रेमियों के लिए  सुखद समय रहेगा। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए सम्बन्ध स्थापित करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा। निवेश प्रयासों के लिए दिन परिपक्व है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतरी की ओर ले जाएगी।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

12 of 13
कुंभ  
वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच समझकर निवेश करना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई या अपने कार्यक्षेत्र में बच्चे बहुत अच्छा करेंगे, जिससे आपका मान—सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा। 

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
मीन 
आपकी मां की सेहत चिंता का कारण बन सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा, किन्तु भौतिक समृद्धि होगी। विभिन्न स्रोतों से आपको लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको घेर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश करेंगे।

केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें