Today Daily Horoscope: आज 27 जनवरी को बहुत ही शुभ और फलदायी योग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा।
Daily Horoscope Prediction of 27 January 2026: मंगलवार, 27 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में चंद्रमा से दूसरे भाव में देवगुरु के होने से सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में सुनफा योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। सुनफा योग के प्रभाव से मेष,कर्क और सिंह समेत की राशि वालों को धन लाभ और करियर में उच्च पदों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, इस शुभ और दुर्लभ योग का खास लाभ वृषभ और कन्या राशि समेत कुल पांच राशियों को मिलेगा। आज का दिन धन, करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में नई सफलताएं और अवसर लेकर आ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन राशियों पर आज विशेष रूप से भाग्य की मेहरबानी रहेगी। Surya Gochar 2026: फरवरी में सूर्य ग्रह 3 बार करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मंगलवार को मेष राशि के लिए करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रयास सफल होंगे, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत। मस्तिष्क व आंखों की सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग पुराने विवाद समाप्ति की ओर बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से भेंट सुखद रहेगी। अविवाहितों को पारिवारिक समर्थन वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धन और वित्त
नौकरी से आय वृद्धि के योग हैं। धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। मूंगा रत्न धारण करें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मंगलवार को वृषभ राशि वालों के लिए भावनात्मक स्थिरता का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं में अंतिम समय परिवर्तन संभव, धैर्य रखें। शांत मन से निर्णय लें। गले व थायरॉइड संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग संवाद में संयम बरतना होगा। पारिवारिक गलतफहमियां धैर्य से सुलझेंगी। अविवाहितों को स्थिर भाव वाले प्रस्ताव मिलेंगे।
धन और वित्त
खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। दीर्घकालिक निवेश शुभ, अचानक खरीदारी टालें। हीरा रत्न धारण करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मंगलवार को बुध की तेज बुद्धि से संचार और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मीडिया, लेखन या व्यापारिक सौदे सफल होंगे। बहुमुखी प्रतिभा का सदुपयोग करें। फेफड़ों व हाथों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग बौद्धिक संवाद सुखद रहेगा। सामाजिक मेलजोल संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को संवादशील साथी से विवाह प्रस्ताव आ सकते है।
धन और वित्त
व्यापारिक सौदे लाभकारी होंगे। छोटे-मोटे निवेश शुभ रहेंगे। पन्ना रत्न धारण करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मंगलवार को चंद्रमा की ममता से पारिवारिक मामलों में सुखों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में घरेलू व्यवसाय या देखभाल सेवाएं सफल होंगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। पेट व छाती संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग रोमांटिक माहौल बना रहेगा। सिंगल्स को विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिश्तों में डिप्लोमेसी अपनाएं।
धन और वित्त
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। बकाए धन की प्राप्ति संभव है। बड़े उधार से बचें। मोती रत्न धारण करें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
मंगलवार को सूर्य की राजसी ऊर्जा से नेतृत्व व मान-सम्मान में वृद्धि। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सरकारी मान्यता संभव। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। हृदय व रीढ़ संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग वैवाहिक सुख। बच्चों से सहयोग व शुभ समाचार। अविवाहितों को प्रतिष्ठित विवाह प्रस्ताव आ सकत हैं।
धन और वित्त
व्यापार में वृद्धि, बैंकिंग लाभ के योग । निवेश के लिए शुभ दिन। माणिक्य रत्न धारण करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
मंगलवार को बुध की विश्लेषणात्मक ऊर्जा से सेवा व स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति। कार्यक्षेत्र में मेडिकल रिपोर्ट्स, लेखा परीक्षा या गुणवत्ता नियंत्रण कार्य सफल होंगे। व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाएं। पाचन तंत्र व त्वचा संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग स्वास्थ्य जागरूकता चर्चा सुखद रहेगी। संयुक्त वेलनेस योजना में सफलता प्राप्ति होगी। अविवाहितों को सेवा भाव वाले विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
धन और वित्त
फार्मा, हेल्थकेयर निवेश लाभकारी। बकाया भुगतान प्राप्ति शुभ। पन्ना रत्न धारण करें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
मंगलवार को शुक्र की संतुलनकारी ऊर्जा से कूटनीति व साझेदारी का दिन। कार्यक्षेत्र में समझौते, साझेदारी या रचनात्मक परियोजनाएं सफल होंगी। घरेलू उत्साह बाहरी कार्यों में संतुलन बनाए रखें। किडनी व कमर संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग घरेलू सुख बढ़ेगा। रचनात्मक प्रोजेक्ट्स रोमांस प्रगाढ़ करेंगे। अविवाहितों को संतुलित स्वभाव वाले विवाह प्रस्ताव।
धन और वित्त
साझेदारी निवेश से लाभकारी। कला और सौंदर्य उत्पादों से आय होगी। ओपल रत्न धारण करें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मंगलवार को राहु की तीव्र ऊर्जा से गहन परिवर्तन और रहस्यमय कार्यों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में जासूसी, अनुसंधान या चिकित्सा परियोजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक तनाव में धैर्य रखें। प्रजनन अंग व मूत्र प्रणाली सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
घरेलू विवादों में संयम अपनाएं। भावनात्मक ईमानदारी संबंध सुधारेंगी। अविवाहितों को गहन आकर्षण वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धन और वित्त
गुप्त निवेश लाभकारी। वित्तीय योजना निजी रखें। मूंगा रत्न धारण करें।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मंगलवार को बृहस्पति की विस्तारकारी ऊर्जा से आत्म-चिंतन व यात्रा योजना का दिन। कार्यक्षेत्र में उच्च शिक्षा या विदेशी प्रोजेक्ट्स में प्रगति संभव। शारीरिक थकान पर ध्यान दें, घरेलू गतिविधियों में समय बिताएं। कूल्हों व जांघों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
धैर्य रखें, प्रेम धीरे-धीरे फलेगा। पारिवारिक युवाओं संग समय सुखद। अविवाहितों को धैर्यवान साथी से विवाह प्रस्ताव।
धन और वित्त
वित्तीय यथार्थवाद अपनाएं। यात्रा व शिक्षा निवेश शुभ। पीला पुखराज धारण करें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मंगलवार को शनि की स्थिर ऊर्जा से पारिवारिक सहयोग और संपत्ति मामलों में प्रगति के योग है। कार्यक्षेत्र में नया कारोबार शुरू करने या घर खरीदने का शुभ योग बन रहे है। खर्च पर नियंत्रण रखें। हड्डी व घुटनों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग सुखद वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में सुधार कार्य संबंधों को मजबूत करेंगे। अविवाहितों को पारिवारिक समर्थन वाले विवाह प्रस्ताव आएंगे।
धन और वित्त
धन लाभ के योग, नया कारोबार शुरू करने का समय। संपत्ति निवेश शुभ। नीलम रत्न धारण करें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
मंगलवार को शनि-राहु की क्रांतिकारी ऊर्जा से सामाजिक नेटवर्क और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सामुदायिक परियोजनाएं या आईटी इनोवेशन सफल होंगे। स्वयं पर दया रखें, अधीरता से बचें। टखनों व परिसंचरण संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
सहयोगी संवाद संबंध मजबूत करेगा। सामाजिक मित्रों से प्रेम संभावना। खुला संचार अपनाएं।
धन और वित्त
सामूहिक निवेश लाभकारी। परिवार के लिए खर्च स्वीकार्य। नीलम रत्न धारण करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मंगलवार को गुरु की आध्यात्मिक ऊर्जा से रचनात्मकता व कल्पनाशील कार्यों में प्रगति। कार्यक्षेत्र में कला, संगीत या परामर्श सेवाएं सफल होंगी। अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। पैरों व लसीका संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग रोमांटिक माहौल बना रहेगा। रचनात्मक गतिविधियां संबंध प्रगाढ़ करेंगी। अविवाहितों को कलात्मक स्वभाव वाले विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
धन और वित्त
चित्रकला, संगीत में निवेश लाभकारी। परोपकारी कार्यों से अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पुखराज रत्न धारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।