फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 February Horoscope : मंगल की कृपा से ये 8 राशियां रहेंगी मालामाल, आप भी देखें कैसा रहेगा आपका हाल

Mon, 25 Feb 2019 06:23 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal
मंगलवार, 26 फरवरी 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज मिश्रित परिणामों की अवधि है। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में कुछेक बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वयं के भुगतान करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। यात्रा संभव है और यह लाभदायक भी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ नवीन संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में आप असाधारण रूप से अच्छा करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगें। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। आप स्वयं के लिए यश एव कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आज का दिन आपके लिए कठिनाई भरा हो सकता है। आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। इमोशनल इश्यू क्रॉप कर सकते हैं, इसलिए किसी भी तर्क से दूर रहें। शांत और केंद्रित रहें। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
नौकरी और व्यवसाय के लिए यह एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित पारितोषिक प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। कोई पुराना दिया गया ऋण प्राप्त होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कार्य संबंधी यात्रा फलदायी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। 

8 of 13
राशि
तुला
आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। विदेशी यात्रा कुछ अतिरिक्त प्रयास के साथ आगे बढ़ सकती है। संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक
आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी और आप उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगें। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी और सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। सुविचारित निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। कोशिश करें और किसी भी लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाएं। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आप में से कुछ एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। यदि जीवन में प्रेम की तलाश थी तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। 

10 of 13
राशि
धनु
यदि परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश है तो चीजें आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप सामाजिक और पेशेवर हलकों में सम्मान हासिल करेंगे। आप परिवार में स्वस्थ संबंधों का आनंद लेंगे और उत्सव भी मना सकते हैं। मौज-मस्ती और आनंद के मौके मिलेंगे।

11 of 13
राशि
मकर
यह एक पैक किया हुआ महीना होगा। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और वाहवाही भी मिलेगी। नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। जटिल समस्या का समाधान भी पाया जा सकता है। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे और अकेले रहने वाले लोगों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। आज आर्थिक लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा आपको एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ
व्यावसायिक संदर्भ में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आज आपको आपकी सेहत या किसी करीबी व्यक्ति के कारण थोड़ी परेशान झेलनी पड़ सकती है। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक मौद्रिक लाभ प्राप्त हो सकता है और यह आपकी बचत में जा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगें। विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। आय बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं या एक नया वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें