सूर्य देव 25 मई 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो चंद्र देव के स्वामित्व में आता है और वृषभ राशि से जुड़ा हुआ है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक सम्मान पर देखने को मिलेगा। यह समय कुछ राशियों के लिए तरक्की, सफलता और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।