फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को सूर्य करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और धन लाभ के बनेंगे योग

Sun, 24 May 2026 12:43 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य देव 25 मई 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो चंद्र देव के स्वामित्व में आता है और वृषभ राशि से जुड़ा हुआ है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक सम्मान पर देखने को मिलेगा। यह समय कुछ राशियों के लिए तरक्की, सफलता और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।

विज्ञापन
1 of 7
Surya Nakshatra Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ और समाज में मिलने वाली प्रतिष्ठा पर पड़ता है। 25 मई 2026 को सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो चंद्र देव के स्वामित्व वाला नक्षत्र है और वृषभ राशि के अंतर्गत आता है। यह नक्षत्र सुख-सुविधा, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस महत्वपूर्ण गोचर का प्रभाव मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।  कई लोगों के जीवन में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनसे इस नक्षत्र गोचर से लाभ मिलने की संभावना है। 
Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

विज्ञापन

2 of 7
आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राश
सूर्य देव इस समय आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी स्थान को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में आपका ध्यान कमाई बढ़ाने और बचत को मजबूत करने पर रहेगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाएंगे। आपकी बातचीत में आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन बोलते समय गुस्से या कठोर शब्दों से बचना जरूरी होगा वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।

विज्ञापन

3 of 7
आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक गंभीर और दृढ़ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। यह समय नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाएगा लेकिन अहंकार और जिद से बचना जरूरी होगा।

4 of 7
स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा और आपको तरक्की भी मिलेगी।  - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य देव आपके बारहवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इसके प्रभाव से खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक बेचैनी रह सकती है। आप थोड़े आत्ममंथन में रहेंगे और सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर लें। अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा और आपको तरक्की भी मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे करियर में तरक्की होगी। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव को मजबूत कर रहे हैं जिससे आय और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक संपर्क और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे करियर में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लेकिन बहुत करीबी लोगों से अधिक उम्मीदें न रखें।
विज्ञापन

6 of 7
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सूर्य देव आपके दसवें भाव में मजबूत स्थिति में हैं जिससे करियर और नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन सहकर्मियों पर दबाव बनाने से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन करियर में नई दिशा देगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
सूर्य देव आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान को प्रभावित कर रहे हैं जिससे शिक्षा और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन करियर में नई दिशा देगा। भाग्य आपका साथ देगा और लंबी योजनाएं बन सकती हैं। लेकिन छोटी बातों पर अधिक सोचने से बचना जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें