फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जुलाई राशिफल : सात राशियों के लिए शुभ साबित होगा सावन का पहला सोमवार, जानें अपनी भी किस्मत का हाल

विज्ञापन
1 of 13
Rashifal - फोटो : Rohit Jha
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष    

आज उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। आप दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आज आप पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं, जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले  सकता है। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष    

परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है, तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
मिथुन    

व्यापारिक सन्दर्भ में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेमसंबंधों के लिये भी अच्छा है।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क    

यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें,  जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सन्दर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह    

आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है,  इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या     

आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
तुला    

व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में आज आप कुछ निराशा का अनुभव कर सकतें है। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आपकी आय कम हो सकती है और आपके निवेश ठहराव के चरण में जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे। इसलिए आपको कमिटमेंट करने से पहले दो बार सोचना श्रेयकर रहेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। चिकित्सा और अन्य व्यर्थ व्यय आपकी बचत को क्षीण कर सकते हैं।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

9 of 13
राशि
वृश्चिक     

आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय/नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
धनु    

यद्यपि आपकी मां की स्वास्थ्य-स्थिति आपको चिंतित बनाए रखेगी और बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है, लेकिन भौतिक एव आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन  लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सावधान रहें। पारिवारिक सन्दर्भ में आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश रखें।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
मकर    

आज आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकतें है, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
कुंभ     

इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे, किंतु आपके रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपना अधिक ध्यान रखें।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन    

आज अनुकूल ग्रह स्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। आप में से कुछ व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर है। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आप में से कुछ जोड़ों के दर्द एव गठिए के शिकार हो सकते हैं।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें