वृष
आज आप में से कुछ मुश्किल हालात, बीमारी या जद्दोजहद से निकलने में सफल होंगे। आत्म-शक्ति को इकट्ठा कर अन्दर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम है । व्यावसायिक एवं व्यापारिक सन्दर्भ में पिछली गलतियों से सबक लें और अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। आज जीवन साथी के साथ मनोरंजन स्थलों का आनन्द लिया जा सकता है। प्रेम विषयों में स्थिति यथावत बनी रहेगी। मित्र इस समय में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।