गुरुवार, 21 मार्च 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
व्यावसायिक उन्नति के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक पद्दोनति प्राप्त कर सकतें है। व्यवसाय में, एक नए कार्य का आरंभ हो सकता है या आप एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप योग्य लोगों के साथ स्थायी दोस्ती बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपका परिवार बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
आपके लिए पारिवारिक यात्राएं आनंद से भरी रहेगी और साथ ही अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा और बच्चे शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कुछ सुखद घटनाएं घट सकती हैं। माता की संपत्ति के पक्ष में कानूनी मुद्दे कुछ गति प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आय में अनियमितता के कारण आपको कुछ परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। दांतों की समस्याएं इस दौरान आपको परेशान कर सकती हैं। किसी नए व्यक्ति के साथ या ऐसे माहौल में जिसके साथ आप परिचित नहीं हैं, भोजन करते समय सावधान रहें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर प्रकार से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करे। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके कुछ रिश्ते आज अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों (विशेषकर पिता) का स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक सकती है। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी कुछ चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि में विकास होगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
व्यावसायिक सदंर्भ में नविन रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
आज व्यावसायिक दृष्टि से समय आपके लिए शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए यह उत्कृष्ट समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। मातृ संबंध आपको कुछ अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आध्यात्म आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में सहायता करेगा।
8 of 13
राशि
तुला
आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगे किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपनाएं।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही उच्च पद पर आसीन लोगों का वांछित रूप से स्थानांतरण भी हो सकता है। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च संभव है। यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
10 of 13
राशि
धनु
आज का दिन आपको सौभाग्यशाली बनाएगा। पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है I प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। परिश्रम से आप अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदलकर कार्य को करें तो आपकी रैंक और लोकप्रियता बढ़ सकती है। आज व्यवसाय से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। रहस्यवादी विषयों के प्रति आपका शौक विकसित हो सकता है।
11 of 13
राशि
मकर
आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। यदि आप समय का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यवसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं।
12 of 13
राशि
कुंभ
आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में, इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
मीन
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा, और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे इसलिए, इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।