वृश्चिक
आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन है। आप अपनी वर्तमान स्थिति का अवलोकन करके, जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं। व्यवसायिक मामले से जुडे़ सम्बन्धों और सहयोगियों की स्थिति पर भी गौर कर सकते हैं। धर्म कर्म से जुड़े रहने से निकट भविष्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अपने जीवन साथी के साथ परस्पर सहयोग करने से लाभ मिलेगा। विवाद की स्थिति में आप विजयी होंगे। अपनी पहुंच और प्रभाव दुरुपयोग नहीं करे। आप की बुद्धि का उपयोग निर्माण कार्य में करें। आज के दिन निवेश करना, नयी परियोजना की शुरूआत करना, क्रय-विक्रय करना लाभप्रद रहेगा।