फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी ग्रह बदलेंगे राशि

Mon, 02 Jan 2017 12:26 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 49
राश‌िफल 2017
साल 2017 में ग्रहों की स्‍थ‌‌ित‌ि पर नजर डालें तो यह वर्ष सभी राश‌ियों के ल‌िए बहुत ही खास है क्योंक‌ि इस साल की शुरुआत में ही शन‌ि ग्रह 26 जनवरी को राश‌ि पर‌िवर्तन कर रहे हैं। ज्योत‌िषशास्‍त्र में इस घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंक‌ि यह ढाई साल में एक बार होता है। इस साल जब शन‌ि राश‌ि बदलकर वृश्च‌‌िक से धनु राश‌ि में पहुंचेंगे तो तुला राश‌ि वालों की साढ़ेसाती खत्म होगी और मेष एवं स‌िंह राश‌ि वालों की ढैय्या भी खत्म हो जाएगी जबक‌ि धनु राश‌ि वालों की साढ़ेसाती और वृष एवं कन्या राश‌ि वालों की ढैय्या शुरु हो जाएगी। स‌ितंबर महीने में गुरु और राहु केतु भी राश‌ि बदलेंगे। ऐसे में इस साल को दो भागों में बांटकर पूरे साल की भव‌िष्यवाणी करें तो आपकी राश‌ि के ल‌िए स‌ितारे कहते हैं।
विज्ञापन

मेष राश‌िः सेहत 2017

2 of 49
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
साल 2017 में ग्रहों की स्‍थ‌‌ित‌ि पर नजर डालें तो यह वर्ष सभी राश‌ियों के ल‌िए बहुत ही खास है क्योंक‌ि इस साल की शुरुआत में ही शन‌ि ग्रह 26 जनवरी को राश‌ि पर‌िवर्तन कर रहे हैं। ज्योत‌िषशास्‍त्र में इस घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंक‌ि यह ढाई साल में एक बार होता है। इस साल जब शन‌ि राश‌ि बदलकर वृश्च‌‌िक से धनु राश‌ि में पहुंचेंगे तो तुला राश‌ि वालों की साढ़ेसाती खत्म होगी और मेष एवं स‌िंह राश‌ि वालों की ढैय्या भी खत्म हो जाएगी जबक‌ि धनु राश‌ि वालों की साढ़ेसाती और वृष एवं कन्या राश‌ि वालों की ढैय्या शुरु हो जाएगी। स‌ितंबर महीने में गुरु और राहु केतु भी राश‌ि बदलेंगे। ऐसे में इस साल को दो भागों में बांटकर पूरे साल की भव‌िष्यवाणी करें तो आपकी राश‌ि के ल‌िए स‌ितारे कहते हैं।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

3 of 49
मेष राश‌ि
आर्थ‌िक पक्ष पर गौर करें तो यह साल आपके ल‌िए बेहरत रहेगा। वर्ष के अंत‌िम महीनों में थोड़ी आर्थ‌िक समस्या आ सकती है वैसे कुल म‌िलाकर आपके ल‌िए यह वर्ष आय में वृद्ध‌ि वाला रहेगा। आकस्म‌िक खर्चो में कमी आएगी और आप बचत कर पान की स्‍थ‌ित‌ि में होंगे। ज‌िन लोगों के ऊपर कर्ज चल रहा है वह कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

मेष राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

4 of 49
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
नौकरी व्यवसाय की बात करें तो वर्ष मध्य में आपको नौकरी में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इन द‌िनों आप नौकरी बदलने की व‌िचार कर सकते हैं या आपका स्‍थानांतरण हो सकता है। वैसे कुल म‌िलाकर पूरे वर्ष नौकरी में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। काम का दबाव बना रहेगा ऐसे में अपनी कार्यकुशलता से अध‌िकार‌ियों का द‌िल जीत सकते हैं। व्यवसाय में पर‌िश्रम होगा लेक‌िन लाभ के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः पार‌िवार‌िक जीवन 2017

5 of 49
मेष राश‌ि
जून से अक्तूबर के महीने में आपको पार‌िवार‌िक मामले में संभलकर चलना होगा। इस दौरान आपके अपनों से मतभेद और मन मुटाव की आशंका है। वैसे बाकी पूरे साल स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। आपसी तालमेल और सुख सौहार्द बना रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सेहत 2017 

6 of 49
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस साल को दो भागों में बांटकर पूरे साल की भव‌िष्यवाणी करें तो आपकी राश‌ि के ल‌िए स‌ितारे कहते हैं वृष राश‌ि वाले इस साल ज्यादातर आप शन‌ि की ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे दूसरी ओर स‌ितंबर के बाद गुरु का गोचर भी आपकी जन्म राश‌ि से छठी राश‌ि में होने जा रहा है जो अनुकूल फलदायक नहीं है।
ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि बताती है क‌ि आपको सेहत के मामले में इस साल कुछ अध‌िक ध्यान देने की जरुरत है। जोख‌िम भरे कामों को करते समय एवं वाहन चलाते समय अत‌िर‌िक्त सावधानी बरतेंगे तो दुर्घटना की आशंका को कम कर सकते हैं। स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

7 of 49
वृष राश‌ि
आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि की जहां तक बात है तो इस साल आपको धन के लेन देने के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। क‌िसी को उधार देना या जोख‌िम भरे क्षेत्र में न‌िवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। आय से अध‌िक व्यय आपका बजट समय-समय पर ब‌िगाड़ता रहेगा इसल‌िए मन को संयम‌ित करें और बचत पर ध्यान दें इससे आर्थ‌िक पक्ष को संभालने में सफल हो सकते हैं।

वृष राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

8 of 49
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
शन‌ि और गुरु की प्रत‌िकूलता आपको नौकरी व्यवसाय में भी द‌िखेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव और अनावश्यक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आपके मन में नौकरी बदलने की इच्छा जगेगी लेक‌िन नौकरी बदलने से भी बहुत राहत म‌िलने की उम्मीद नहीं करें। अध‌िकार‌ियों और सहकर्म‌ियों से उलझना कष्टकारी हो सकता है। व्यवसाय में अपने पैसे भी फंसते द‌िखेगा। कई बार उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं म‌िलने से न‌िराशा हो सकती है।

वृष राश‌िः पार‌िवार‌िक जीवन 2017

9 of 49
वृष राश‌ि
पारिवारिक जीवन की बात करें तो साल 2017 में आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। बेवजह किसी बात को तूल देने से आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। पारिवारिक मामलों के कारण आप कई बार तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर सकते हैं। सगे संबंधियों से बहुत उम्मीद नहीं रखें। पिता के साथ कुछ मुद्दो को लेकर अनबन की आशंका है, संयम से काम लें।

म‌िथुन राश‌िः सेहत 2017

10 of 49
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस साल को आपके लिए न तो बहुत अच्छा कहा जा सकता है न बहुत बुरा क्योंकि राहु शनि की स्थिति जहां प्रतिकूल होकर आपको परेशान कर सकती है वहीं गुरू की शुभ स्थिति आपको परेशानियों से निकालने का कम करेगी। ऐसे में इस साल आपके जीवन में आपके जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।
जहां तक स्वास्थ्य की बात है तो इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी बड़ी परेशानी होने की संभावना कम है फिर भी खान-पान के मामले में लापरवाही से बचना होगा क्योंकि उदर संबंधी रोग की आशंका है। आखों में तकलीफ हो सकती है ध्यान रखें।

म‌िथुन राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

11 of 49
म‌िथुन राश‌ि
आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपको आगे बढ़ने का मौका देगा आप मेहनत लगन और समझदारी से अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। घर, जमीन या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो प्रयास सफल होंगे। साल अंतिम तिमाही में आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। इस समय बजट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

म‌िथुन राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

12 of 49
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह वर्ष नौकरी करने वालों के लिए काफी अनुकूल दिख रहा है। बीते साल के मुकाबले इस साल आपके कार्य बेहतर होंगे अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बने रह सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति एवं धन लाभ का भी योग बनता दिख रहा है। सलाह है कि सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। जबकि व्यवसायियों को इस साल कुछ संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि अपेक्षित लाभ वर्ष मध्य के बाद बनता दिख रहा है।

म‌िथुन राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

13 of 49
म‌िथुन राश‌ि
घर गृहस्थी में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं जिसे आप आसानी से संभल लेंगे। इस साल आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है जिसमें सगे-संबंधियों से मेल जोल और नजदीकी बढ़ेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राश‌िः सेहत 2017

14 of 49
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस वर्ष को आप बीते साल के मुकाबले अधिक बेहतर मान सकते हैं और इसके पीछे वजह यह है कि साल की शुरूआत में ही शनि महाराज आपकी राशि से पंचम स्थान को छोड़कर छठे स्थान में आ जाएंगे। दूसरी खास बात है कि सितंबर में गुरू का संचार आपकी राशि से पंचम स्थान में होगा। हलांकि वर्ष मध्य में शनि वक्री चाल चलकर वापस वृश्चिक राशि में आ जाएंगे जिससे आप इन दिनों थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे।
ग्रहों की स्थिति बताती है इस इस साल आमतौर पर आपकी सेहत ठीक रहेगी और आप किसी गंभीर बीमारी से परेशान नहीं होंगे। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि वर्ष की अंतिम तिमही में राहु का गोचर आपकी जन्म राशि में होने जा रहा है ऐसे में अगर आपकी दशा महादशा अनुकूल नहीं है तो आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि साल की अंतिम तिमही में सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। मार्च और अप्रैल के बीच जोखिम भरे काम से बचें क्योंकि इस दौरान दुर्घटना और चोट लगने की आशंका रहेगी।

कर्क राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

15 of 49
कर्क राशि
इस साल ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए 70 प्रतिशत से अधिक है जिसका लाभ आपको मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और आकस्मिक धन की प्राप्ति भी होगी। अगर आपके ने कर्ज लिया हुआ है तो उसे चुकाने में आपको सफलता मिलेगी। पूर्व में किया गया निवेश भी इस साल आपको लाभ दे सकता है। ऐसे में आपको इस साल धन के मामले में विशेष चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कर्क राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

16 of 49
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
जो लोग नौकरी में हैं उनकी कार्य शैली और क्षमता में वृद्धि होगी जिसका लाभ उन्हें कार्यक्षेत्र में मिलेगा। अगर आप पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस साल सभी संभावनाओं पर विचार करना चाहिए पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे व्यक्तियों की तलाश पूरी होगी। जहां तक व्यापार की बता है तो इस साल कारोबार में लाभ बढ़ेगा लेकिन आकस्मिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर और व्यावसायिक क्षेत्र में निवेश के मामले में जरा संभलकर चलें। साल के अंत में कई सोचे हुए कार्य बाधित हो सकते हैं।

कर्क राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

17 of 49
कर्क राशि
शादी शुदा लोगों के जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा जबकि शादी की चाहत रखने वालों की जोड़ी बन सकती है। इस साल संतान की चाहत रखने वालों की मुराद पूरी होगी और घर में किलकारी गूंज सकती है। सगे संबंधियों एवं सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

स‌िंह राश‌िः सेहत 2017

18 of 49
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस साल आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आप शनि की ढैय्या के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे हलांकि जून से अक्तूबर के बीच वापस आप पर शनि का प्रभाव रहेगा लेकिन इससे अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। राहु केतु भी बीते साल के मुकाबले इस साल अनुकूल स्थिति बनाकर चलेंगे इसलिए आप इस साल को अच्छा कह सकते हैं।
बीते साल में सेहत संबंधी जो भी परेशानी आपको हुई है उससे अब आप राहत महसूस करेंगे। खान-पान के मामले में थोड़ी सावधानी रखेंगे तो आमतौर पर आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।

स‌िंह राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

19 of 49
स‌िंह राश‌ि
धन संबंधी मामलों में यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक है। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आय में वृद्धि होने से आपका बजट संतुलित बना रहेगा। इस वर्ष धन का निवेश करना लाभपद्र रहेगा जबकि पूर्व में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा।

स‌िंह राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

20 of 49
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे और समय-समय पर सहयोग भी मिलता रहेगा। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है तो प्रयास करने में कमी न करें। यह भी याद रखें कि पदोन्नति के साथ-साथ आप पर कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आ सकती है।

स‌िंह राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

21 of 49
स‌िंह राश‌ि
इस साल सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी वहीं सगे-संबंधियों और परिवार में आपका सम्मान बढेगा। आपके घर में इस साल कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान सुख का भी इस साल अच्छा योग है इसलिए नए मेहमान के आगमन की भी तैयारी कर लें।

कन्या राश‌िः सेहत 2017

22 of 49
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस साल के अधिकांश भाग में आप शनि की ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे। जो आपके लिए अनुकूल फलदायी नहीं है। वैसे गुरू और राहु की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आप थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में इस साल आपको कुछ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपकी दशा, अन्तर्दशा अनुकूल नहीं चल रही है तो इस साल स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आपको सांसों में तकलीफ और आंखों में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं से भी आपके पीडि़त होने की आशंका है, ध्यान रखें।

कन्या राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

23 of 49
कन्‍या राश‌ि
इस साल आर्थिक मामलों में आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है इसका कारण यह है कि आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आय की स्थिति सामान्य रहेगी। आकस्मिक खर्चे भी इस साल होते रहेंगे। साल की अंतिम तिमाही में थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।

कन्या राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

24 of 49
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस साल नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अगर आप प्रमोशन की कतार में खड़े हैं तो गुुरु के राशि परिवर्तन के बाद यानी वर्ष की अंतिम तिमाही में इसकी आशा कर सकते हैं। हलांकि इसके लिए भी आपको काफी प्रयास करते रहना होगा। व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी साल की अंतिम तिमही के अलावा पूरा साल संघर्षपूर्ण रहेगा।

कन्या राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

25 of 49
कन्‍या राश‌ि
घर परिवार के मामले में इस साल आपको काफी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अगर संयम और समझदारी से काम नहीं लेंगे तो पारिवारिक माहौल अशांतिपूर्ण हो सकता है। वैसे आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है जो वर्ष के अंत में संभव है। कुंवारे जातकों की शादी की इच्छा है तो यह इस साल पूरी हो सकती है।

तुला राश‌िः सेहत 2017

26 of 49
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
साल की शुरूआत से ही आप अपने अंदर एक उर्जा और उत्साह महसूस करने लगेंगे जो कि एक सकारात्मक चिन्ह होगा कि यह वर्ष आपके लिए शुभ फलदायी है। साल के शुभ होने की सबसे बड़ी वजह है शनि का धनु राशि में गमन जिससे कि आप साढेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। सितंबर में होने वाला गुरू का राशि परिवर्तन भी आपके लिए शुभ रहेगा।
ग्रहों की स्थिति का आपकी सेहत पर कैसा रहेगा प्रभाव इस पर बात करें यह साफ दिखता है कि बीते साल में आपने स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना किया है और अब वह कठिन समय जा चुका है। इस साल आप कुल मिलकर अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठा सकेंगे हलांकि सितंबर में गुरू आपकी राशि में जाएंगे तो मोटापा बढ़ सकता है। सलाह है कि मसालेदार और तैलीय चीजों से परहेज रखें तो दिल भी सेहतमंद रहेगा।

तुला राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

27 of 49
तुला राश‌ि
नौकरी व्यवसाय के मामले में यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। आमदनी बढ़ेगी और अपना बजट संभालने में आप सफल होंगे। जो लोग लोन लेना चाहते हैं उन्हें आसानी से लोन मिल जाएगा जबकि पुराने कर्ज चुकाने वाले इस साल कर्ज अदा करके ऋण मुक्त हो सकते हैं।

तुला राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

28 of 49
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
साढेसाती के प्रभाव से निकलने के बाद अब कैरियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर सामने आएंगे। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जिनकी पदोन्नति अटकी हुई थी उन्हें पदोन्नति का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह वर्ष आपके अनुकूल है। लेकिन राहु का राशि परिवर्तन कार्यक्षेत्र में आकस्मिक परेशानी भी लाएगा इसके लिए आपको वर्ष की अंतिम तिमाही से तैयार रहना होगा। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार के लिए भी इस साल आपके सामने अच्छे अवसर आएंगे।

तुला राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

29 of 49
तुला राश‌ि
इस साल पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में बीते साल की अपेक्षा बेहतर तालमेल और सद्भाव बना रहेगा। सगे-संबंधियों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की कामना है तो इस साल आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः सेहत 2017

30 of 49
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आप साढेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं जिसका अभी अंत तो नहीं होगा लेकिन इस साल राहत की बात यह है कि शनि आपकी राशि से निकलकर दूसरी राशि में चले जाएंगे जिससे बीते साल के मुकाबेल इस साल आपकी परेशानी कम होगी। गुरू और राहु केतु का गोचर काफी हद तक अनुकूल है।
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में इस साल आप राहत महसूस कर सकते हैं। मानसिक चिंता और तनाव में कमी से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। वैसे आपको आंखों का ध्यान रखना चाहिए इनमें तकलीफ होने की आशंका है।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

31 of 49
वृश्‍च‌िक राश‌ि
धन संबंधी मामलों में स्थिति बहुत बेहतर होने की संभावना कम है फिर भी बीते साल के मुकाबले स्थिति थोड़ी राहत भरी रहेगी। खर्चे बढ़े रहेंगे जिससे बजट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वैसे पूर्व में किए गए निवेश से इस साल आपको कुछ लाभ मिलने की भी संभावना दिखती है। कार्यक्षेत्र भी आपको पूर्व में किए काम का फायदा धन प्राप्ति के रूप में हो सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

32 of 49
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आजीविक के क्षेत्र में भाग्य से लाभ मिलने की संभावना कम है क्योंकि राहु केतु की स्थिति इस मामले में अनुकूल नहीं है। संभव है कि गलतफहमी या सही निर्णय नहीं ले पाने के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति प्रभावित होगी। वैसे अपनी लगनशीलता से कोशिश करें तो कुछ महत्वपूर्ण काम आपको मिल सकता है जो कैरियर में लाभ देगा।

वृश्च‌िक राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

33 of 49
वृश्‍च‌िक राश‌ि
घर परिवार के मामले में आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। इस साल आपके कुछ सगे-संबंधियों से मतभेद हो सकते हैं। लोगों से अधिक सहयोग की अपेक्षा न रखें। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

धनु राश‌िः सेहत 2017

34 of 49
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस साल आप साढेसाती के दूसरे चरण के प्रभाव में आ जाएंगे जिससे शनि आपके सिर सवार रहेंगे। हलांकि गुरू की स्थिति कई मायने में इस साल आपके लिए शुभ फलदायी है जो शनि के विपरीत प्रभाव को कम करने में सहायक रहेगा।
सबसे पहले स्वास्थ्य के हाल पर विचार करते हैं तो पाते हैं कि इस साल आप पर काफी तनाव और दबाव बना रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वर्ष की अंतिम तिमाही में आपको सेहत के मामले अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस साल दुर्घटना की भी आशंका है इसलिए सावधान और सतर्क रहें।

धनु राश‌िः आर्थिक स्थिति 2017

35 of 49
धनु राश‌ि
धन संबंधी मामलों में गुरू की अनुकूलता का आपको लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन अच्छी आय के बावजूद बचत में कमी रहेगी क्योंकि आपके खर्चे बढ़े रहेंगे जो बजट को बिगाड़ते रहेंगे।

धनु राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

36 of 49
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
जो लोग नौकरी करते हैं उन पर काम का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। कार्यक्षे़त्र में स्थानांतरण भी इस साल संभव है। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें तो इस साल इस बात की संभावना है कि आपको पदोन्नति मिले। व्यवसायियों को इस साल कारोबार में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। लाभ में कमी आने से भी आपकी परेशानी बढ़ेगी। आपके लिए सलाह है कि ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका व्यवसाय सरकारी मामलों में उलझे।

धनु राश‌िः पारिवारिक जीवन 2017

37 of 49
धनु राश‌ि
छोटे-मोटे उतार चढ़ाव को छोड़ दें तो इस साल पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लेकिन जीवनसाथी से उलझेंगे तो लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी से सहयोग की अधिक अपेक्षा न रखें यहां तक की जीवनसाथी से भी बहुत उम्मीद नहीं पालें क्योंकि इससे तकलीफ हो सकती है। ग्रहों की स्थिति इस बात की ओर भी संकेत दे रही है कि इस साल आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा, ध्यान रखें।

मकर राश‌िः सेहत 2017

38 of 49
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
बीते साल के मुकाबले यह वर्ष आपके ल‌िए अध‌िक संघर्षपूर्ण रह सकता है क्योंक‌ि ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि इस साल कुछ प्रत‌िकूल द‌िख रही है। इस साल के आरंभ में ही आप साढ़ेसाती के प्रभाव में आ जाएंगे। हलांक‌ि बीच में कुछ समय आप इसके प्रभाव से मुक्त रह सकते हैं लेक‌िन वर्ष के अध‌िकांश समय में यह अध‌िक प्रभाव रहेगा। गुरु और राहु का गोचर भी वर्ष की अंत‌िम त‌िमाही में बहुत अनुकूल नहीं है ऐसे में इस साल आपको काफी संभलकर चलना होगा।
स्वास्‍थ्‍य की स्‍थ‌ित‌ि जहां तक देखें तो इस साल आपको सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाह‌िए। छोटी बीमारी को भी हल्के में नहीं लें, परेशानी हो सकती है। जोख‌िम भरे कामों में बचें और वाहन चलाते समय अत‌िर‌िक्त सावधानी बरतें क्योंक‌ि इस साल दुर्घटना की आशंका द‌िख रही है।

मकर राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

39 of 49
मकर राश‌ि
ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि अनुकूल नहीं है ऐसे में धन संबंधी मामले में जरा सोच व‌िचार कर फैसला लें। इस साल आपके खर्चे भी काफी बढ़ने वाले हैं ज‌िससे बजट ब‌िगड़ सकता है। जोख‌िम भरे क्षेत्रों में न‌िवेश करने से आपको पूरी तरह बचना चाह‌िए। क‌िसी को उधार देते समय यह सोच लें क‌ि द‌िया गया धन वापस म‌िलेगा या नहीं।

मकर राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

40 of 49
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस साल कार्यक्षेत्र में काफी उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि रह सकती है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का व‌िचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोगों का स्‍थान पर‌िवर्तन भी हो सकता है। वैसे जून से अक्तूबर के बीच आपको कार्यक्षेत्र में लाभ का मौका भी म‌िल सकता है, इसकी संभावना द‌िखती है।

पार‌िवार‌िक जीवन: नौकरी व्यवसाय 2017

41 of 49
मकर राश‌ि
इस साल पार‌िवार‌िक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्‍थ‌ित‌ि बनी रहेगी। पार‌िवार‌िक जीवन को लेकर आप कुछ दुव‌िधा में भी रह सकते हैं। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि क्रोध और वाणी पर न‌ियंत्रण रखें नहीं तो वर्ष की अंत‌िम त‌िमाही में पार‌िवार‌िक संबंध कटु हो सकता है और अपमान‌ित भी होना पड़ सकता है।

कुंभ राश‌‌िः सेहत 2017

42 of 49
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस वर्ष ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि काफी अनुकूल द‌िख रही है। शन‌ि, गुरु, राहु इन तीनों ग्रहों का राश‌ि पर‌िवर्तन आपके ल‌िए शुभ फलदायी है इसल‌िए आपके जीवन के हर क्षेत्र में इसका शुभ फल आपको द‌िखाई देगा।
इस साल बीते साल के मुकाबले आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छोटी-मोटी परेशान‌ियों को छोड़ दें तो आमतौर पर आप बेहतर स्वास्‍थ्य का लाभ उठा सकते हैं। जो लोग बीते साल से बीमार चले आ रहे हैं उन्हें भी इस साल स्वास्‍थ्‍य सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राश‌‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

43 of 49
कुंभ राश‌ि
धन संबंधी मामलों में इस साल आप भाग्यशाली रहेंगे। समय-समय पर लाभ के अवसर म‌िलते रहेंगे। आय में वृद्ध‌ि से आपकी जमा पूंजी में वृद्ध‌ि होगी। अगर कहीं आपका पैसा रुका हुआ है तो इस साल आपको वापस म‌िल सकता है। आर्थ‌िक न‌िवेश के ल‌िए भी साल अच्छा है, फायदा होगा।

कुंभ राश‌‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

44 of 49
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस साल नौकरी करने वालों को पदोन्नत‌ि म‌िलने की संभावना प्रबल है, आपको इस अवसर का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देना चाह‌िए। अध‌िकार‌ियों एवं सहकर्म‌ियों से आपको सहयोग म‌िलेगा जो कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। जहां तक व्यवसाय की बात है तो इस साल आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने कारोबार का व‌िस्तार कर सकते हैं। साल की अंत‌िम त‌िमाही आपके ल‌िए व‌िशेष रूप से लाभप्रद है।

कुंभ राश‌‌िः पार‌िवार‌िक जीवन 2017

45 of 49
कुंभ राश‌ि
घर गृहस्‍थी एवं दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। संतान की चाहत रखने वाले दंपत्त‌ियों को संतान सुख की प्राप्‍त‌ि हो सकती है तो व‌िवाह इच्छुक व्यक्त‌ियों की शादी हो सकती है। सगे-संबंध‌ियों से मेल जोल बढ़ेगा। घर के बड़ों से आशीर्वाद लेकर चलेंगे तो जीवन में आगे की ओर बढ़ते रहेंगे।

मीन राश‌िः सेहत 2017

46 of 49
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस ग्रहों का काफी म‌िलाजुला प्रभाव रहेगा आपके जीवन पर। आपकी राश‌ि के स्वामी गुरु स‌ितंबर में अष्टम भाव में होंगे जो अनुकूल स्‍थ‌ित‌ि नहीं है जबक‌ि शन‌ि का साल की शुरुआत में ही भग्य स्‍थान से न‌िकल जाने से आप थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।
इस साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसल‌िए अपना ध्यान रखें। स‌ितंबर से साल के अंत तक आपको सेहत के मामले में लापरवाही से पूरी तरह बचकर रहना होगा वैसे पूरे साल स्वास्‍थ्य म‌िलाजुलाकर ठीक रहेगा।

मीन राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि 2017

47 of 49
मीन राश‌ि
धन संबंधी मामलों में साल म‌िला-जुला रहेगा। आय की स्‍थ‌ित‌ि सामान्य बनी रहेगी। वर्ष मध्य में आपके खर्चे बढ़ने से बजट कुछ ब‌िगड़ सकता है लेक‌िन फ‌िर स्‍थ‌ित‌ि धीरे-धीरे संभल जाएगी।

मीन राश‌िः नौकरी व्यवसाय 2017

48 of 49
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आजीव‌िका के संदर्भ में यह वर्ष ब‌िगत वर्ष से कुछ बेहतर हो सकता है जो आपकी मेहनत और लगनशीलता पर न‌िर्भर करेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने ल‌िए बेहतर स्‍थ‌ित‌ि बना सकते हैं, मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय‌ियों को लाभ वृद्ध‌ि के ल‌िए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में स‌ितंबर के बाद का समय थोड़ा कठ‌िन रह सकता है संभलकर चलें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः पार‌िवार‌िक जीवन 2017

49 of 49
मीन राश‌ि
घर गृहस्‍थी की छोटी मोटी परेशान‌ियां बनी रहेगी ज‌िससे मानस‌िक तनाव बढ़ सकता है। जो शादी शुदा है उनके दांपत्य जीवन में नोंक झोंक होते रहेंगे, जबक‌ि कुंवारे व्यक्त‌ियों की शादी के योग बनेंगे और गृहस्‍थी बसेगी। वैसे साल की अंत‌िम त‌िमाही से पहले का समय कुल म‌िलाकर सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। सगे-संबंध‌ियों से सहयोग एवं आपसी मेल म‌िलाप बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें