फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अक्तूबर का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा रविवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : amar ujala
रविवार, 20 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, अत: सभी प्रकार के अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचें। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। छोटी छोटी बातों पर तनाव न लें।

इमोशन: आपके सहज ज्ञान और भावनाओं के बीच बुनियादी संघर्ष होने के कारण में कोई भी सही निर्णय लेना अब चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप उलझन में हैं, तो एक विशेषज्ञ या बुजुर्ग व्यक्ति की मदद लें।

पर्सनल लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है।

करियर: हिचकिचाहट के कारण आप व्यवसाय संबंधी उपयुक्त निर्णय नहीं ले पाएंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय लेने या नई परियोजनाएं आरंभ करने से बचें। कार्यस्थल पर हो रही राजनीति आपको परेशान कर सकती है। आप को अपने व्यवसाय में अनावश्यक परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा: अनावश्यक यात्राएं आप को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। अजनबियों के साथ दोस्ती न करें।

भाग्य: कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। आप अपने आप को निराश कर सकते हैं, ज्यादा उम्मीदें न रखें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वासित रहें, कोई गंभीर बात नहीं है।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहें हैं, लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहें हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे।

करियर: आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है।

यात्रा: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। अपने मार्ग में आएं हुए अवसरों का लाभ उठाएं।

भाग्य: आज आपका शुभ दिन है। अपनी सच्ची स्वाभाविक भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें वर्ना आप एक बहुत अच्छा अवसर खो देंगे।

4 of 13
मिथुन
स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवकश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे और आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों के लिए यात्रा संभावित है। अपने दस्तावेजों और सामान पर आवश्यक निगरानी रखें।

भाग्य: पारिवारिक सहयोग आपके लिए मंगलप्रद साबित होगा, अतः आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उनकी सलाह अवश्य लें।

 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। योग द्वारा आप अच्छा आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जिया शारीरिक सहनशक्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। अच्छी नींद भी आंतरिक शक्ति और ऊर्जा के स्तर में वृद्धि लाने में सहायक होगी।

इमोशन: आपकी जीवंत ऊर्जा और आप की स्नेह की आभा दूसरों को प्रेरित करेगी और उन्हें उत्साहित रखेगी।

पर्सनल लाइफ: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। अपनों के साथ साहसिक और रोमांचक कारनामों में शामिल होने का आज से बेहतर समय नहीं हो सकता है। परिवार के सदस्य आपसे स्नेह और सेवा की उम्मीद रखेंगे।

करियर: मुलाकातें आज आप के लिए लाभदायक साबित होंगी। आप का आत्मविश्वास उच्च स्तरीय रहेगा और काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहें हैं, आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है।

यात्रा: आप को नई और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं। ये यात्राएं आप के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आप को कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप की सेहत बढ़िया रहेगी। आप तगड़ा महसूस करेंगे और आपकी शारीरिक सहनशक्ति उम्दा होगी। आने वाले दिनों में अपने शरीर को निरोगी और तंदरुस्त रखने को प्राथमिकता दें, इससे आप आकस्मिक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें रहेंगे। कोई नई स्वास्थ्य प्रणाली आरंभ करने में बुद्धिमानी होगी।

इमोशन: आज आप बहुत आत्मविश्वासी महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि आप अपनी अनिश्चितता प्रदर्शित न करें।

पर्सनल लाइफ: आप को अपने बुजुर्गों से महंगे तोहफे प्राप्त होंगे। आप किसी विशेष व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। मोमबत्ती की मंद मंद रोशनी में रात्रिभोज और रूमानी मेल मिलाप के लिए दिन अच्छा है।आपके जीवनसाथी आप पर प्रेम, सेवा और स्नेह की बौछार करेंगे।

करियर: काम की स्थिति में सुधार होगा। आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है। आप को व्यापर में नए ग्राहक मिलेंगे।

यात्रा: काम से संबंधित छोटी यात्राओं से दिनभर आप व्यस्त रहेंगे।

भाग्य: आज आपके लिए उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है। यह आप को इतनी उंचाईयों तक ले जाएगी, जिसके बारे में आपने सपना भी न देखा हो।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।

इमोशन: आज आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। आप को जो भी प्राप्त होगा, उसका लाभ और आनंद उठा पाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएंगे।

करियर: आप उत्साहपूर्ण रूप से अपने कार्य को तीव्र गति से करने में सक्षम हो पाएंगे। आपकी कार्यकुशलता उपलब्धियों और सफलता में परिवर्तित होगी। आप प्रशंसा और पुरस्कार से नवाजे जाएंगे।

यात्रा: जब तक बहुत ज़रूरी न हो, आज यात्रा न करें.

भाग्य: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी भौतिकवादी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी।

8 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपको आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अधिक सावधानी और देखभाल की जरुरत है।

इमोशन: पिछले कुछ समय से काफी नकारात्मक भावनाएं आपके मन में घर कर रही हैं, जो आज स्पष्ट रूप से बाहर आ जाएंगी। आपका दृष्टिकोण और अधिक संवेदनशील हो जाएगा तथा आप सहज ही कुपित और नाराज हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: इस बात की प्रबल संभावना है की आप के आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे, कदाचित आप अपने साथी में ही नुक्स निकालने लगेंगे। सावधान रहें, इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

करियर: आपको अपने से वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत व्यक्तियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों की संगत से दूर रहें। कार्य सफलता में आने वाली अड़चनों से आप कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं।

यात्रा: भ्रमण के दौरान क्लेश होने की अथवा आपके घायल होने की संभावनाएं हैं। फिलहाल के लिए अपनी सारी यात्राएं रद्द कर दें।

भाग्य: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। कोई भी कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है।

9 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज दिन भर स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका साहसी और दृढ़ स्वभाव आपको निरोगी रखने में अग्रसर होगा। आज किसी नई व्यायाम पद्धति का प्रारंभ करने के लिए उपयुक्त दिन है।

इमोशन: इस समय अपने व्यावसायिक तथा व्यक्तिगत जीवन में रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आप विशेष रूप से प्रेरित हो सकते हैं। अपने जीवन में कुछ परिवर्तन और सुधार लाने की सख्त जरूरत आप महसूस करेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन से आप को खुशी का एहसास होगा। आप अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

करियर: आप को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, यह खबर आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण आदि से संबंधित हो सकती है। आप आज व्यवसाय संबंधी आत्मविश्वास से भर जाएंगे। आप अपने सर्वेष्ट रूप में रहेंगे और सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

यात्रा: यात्राएं कष्टप्रद होंगी। यात्रा करते समय सतर्क रहें। सफर के दौरान घायल होने की संभावना है, इसलिए अत्यंत सावधानी बरतें।

भाग्य: आज आपके अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। प्रार्थना से आप को बहुत सहायता मिलेगी।

 

10 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपके बीमार होने की संभावना अधिक है। आप सुनिश्चित करें कि केवल उबला हुआ और साफ पानी पिएंगे।

इमोशन: आज आप बहुत निराशावादी होंगें और अप्रत्याशित उपेक्षाएं रखेंगे। प्रियजनों के साथ अति संवेदनशील होने की कोशिश ना करें। दूसरों के विषय में निर्णायक ना बनें।

पर्सनल लाइफ: आप को मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। तथ्यों का निरपराध विरूपीकरण व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास और आघात की स्तिथि पैदा कर सकता है। अच्छे परिणामओं के लिए प्रवाह के साथ काम करने का रवैया अपनाएं।

करियर: आज आप चीजों को अपने नियंत्रण से बाहर पाएंगे। आपके अच्छे प्रदर्शन में अवरोध पैदा होंगे । आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। अप्रत्याशित व्यय वित्तीय परेशानी दे सकते हैं।

यात्रा: आज का दिन यात्रा के लिए प्रतिकूल है।

भाग्य: यह समय आपके पक्ष में नहीं है। भाग्य पर निर्भर न रहें। अपने प्रयास जारी रखें, जिससे आप को बाद में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

11 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए एक उपयुक्त दिन है। आप का शारीरिक स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा । सामूहिक गतिविधियों से आप को लाभ होगा।

इमोशन: आज प्रतिकूल परिस्थितियों पर साहस और विश्वास के साथ विजय प्राप्त करने के लिए आप अपनी अन्तर्निहित ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको नए मील के पत्थर हासिल करने में सहायता करेगा।

पर्सनल लाइफ: पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी आपका सहायक सिद्ध होगा। आपका वैवाहिक जीवन कुछ चिरस्थायी प्यार के क्षणों के साथ एक खूबसूरत मोड़ ले लेगा। दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा।

करियर: कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें । अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे।

यात्रा: आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने की योजना बना सकते हैं । ये सफर आप को अधिक ऊर्जा और जीवन से भर देगा।

भाग्य: आज आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिल सकती है जो आप को खुश कर देगी। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी।

12 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप एक नए स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करें। अपने आप के लिए कुछ वक्त निकालें।

इमोशन: आप को अन्य लोगों की भावनाओं को भी ध्यान में लेने की जरूरत है। आज सार्वजनिक हित के लिए कार्य करने पर आपको संपूर्णता के एहसास का अनुभव होगा।

पर्सनल लाइफ: रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगे, लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगे। अपने प्रिय के साथ कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा आप को बाद में पछताना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मूल्यवान समय बीता पाएंगे।

करियर: आज का दिन व्यापारियों के लिए एक लाभदायक दिन है। अपनी तर्क क्षमता से आप अपने नैसर्गिक संगठनात्मक कौशल को बढ़ा पाएंगे। इसमें कोई शक नहीं कि आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। 

यात्रा: यदि आप दोस्तों या परिवार के साथ एक अल्पकालीन यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज अंतिम तैयारी और व्यवस्था को अंजाम देने का अच्छा दिन है।

भाग्य: एक शुभ और प्रगतिशील दिन आपका इंतजार कर रहा है। आप लंबित मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे। आप सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। जीवनशैली बदलने के प्रयास सफल परिणाम देंगे।

इमोशन: यदि आप अपनी पुरानी उम्मीदों को छोड़ देने और भविष्य को गले लगाने के लिए तैयार हैं, तो आज आप को आश्चर्यजनक खुशी प्राप्त हो सकती है।

पर्सनल लाइफ: यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की योजना बना रहें हैं, तो यह समय सर्वोत्तम है। विवाहित जोड़ें आज सुख का अनुभव करेंगे। यह समय अपने आप को तनावों से मुक्त करने के लिए उत्तम है।

करियर: आज आप को अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं, तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की गुंजाइश है।

यात्रा: प्राकृतिक स्थलों पर टहलना, किसी सुंदर झील या समुद्र तट पर घूमने जाना आप के लिए बहुत स्फूर्तिदायक साबित होगा।

भाग्य: आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे और आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें