धनु
आज आप किसी भी कलह में न उलझे। दिन सामान्य और शांति से गुज़ारें। आप कोई भी कार्य जैसे निर्णय लेना, नयी परियोजना की शुरूआत वस्तुओं की खरीद-फरोख्त और ऋण सम्बन्धी मामलों को आज के लिए टाल दें। अगर आप यात्रा की योजना बना रहें हैं तो, इसमें कोई बाधा नहीं है। ऋण चुकाने के लिए दिन उत्तम है। आज कोई नया संबंध स्थापित नहीं करें। आंख, पैर और सिर की सुरक्षा पर ध्यान दें, काम करने वक्त चोट लगने की सम्भावना है। आज आप अनजाने भय और आशंका से ग्रस्त रहेंगे। मन की शांति के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करें।