aries
- फोटो : aries
मेष राशि
आपको अपने तल्ख़ रवैया का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। कोई पौधा लगाएँ। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे।