फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजकेसरी और कलात्मक राजयोग से इन राशियों का शुरू हुआ अच्छा समय, मिलेंगे बेशुमार मौके

Mon, 18 Aug 2025 03:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

18 अगस्त को चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने से और शुक्र-गुरु के पहले से मिथुन राशि में होने से दो तरह के राजयोग का निर्माण हुआ है पहला गजकेसरी और दूसरा कलात्मक राजयोग।
विज्ञापन
1 of 4
मिथुन राशि में चंद्रमा, गुरु और शु्क्र की युति - फोटो : adobe stock
18 अगस्त को चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने से और शुक्र-गुरु के पहले से मिथुन राशि में होने से दो तरह के राजयोग का निर्माण हुआ है पहला गजकेसरी और दूसरा कलात्मक राजयोग। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो यो दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में युति करते हैं राजयोग का निर्माण होता है। इन राजयोग के कारण देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन इन दोनों राजयोग के कारण तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी और कलात्मक राजयोग बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित हो सकता है। शुभ परिणामों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इन दोनों ही ग्रहों की युति आपकी राशि से भाग्य भाव में बनी है जिससे आपके भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के योग बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों नए अवसरों की प्राप्ति होगी। परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मिथुन राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति होने से बना कलात्मक और गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यह राजयोग आपकी कुंडली दशम भाव में यानी कर्म के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में इस समय आपको करियर-कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। जो लोग किसी काम-धंधे से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

Weekly Love Rashifal (18-24 Auguust): शुक्र-बुध की युति इन राशियों में बढ़ाएगी प्रेम, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए दोनों ही तरह का राजयोग बहुत ही अच्छा रहेगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। जो लोग अविवाहित है उनको विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 

Saptahik Rashifal (18-24 August): मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें