यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है । आयात-निर्यात, विदेशी कार्य -व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है यह। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। जीवन-साथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं ।