Rashifal 16 June 2026: 16 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए किस्मत के नए रास्ते खोल सकता है, वहीं कुछ लोगों को अधूरे कामों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आसपास का सकारात्मक वातावरण आपके आत्मविश्वास को नई मजबूती देगा। इसके अलावा मन में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचें। आज यात्रा भी करने के योग हैं। खानपान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
3 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन मानसिक शांति और संतोष देने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर धन उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी छोटी बात को लेकर मनमुटाव संभव है।
4 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा भी अर्जित करने में कामयाबी मिलेंगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। बीते समय की गलतियों से मिली सीख आपके लिए लाभदायक साबित होगी। भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य हो सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल होगा। आज लोगों को पहचानने में सतर्क रहें, क्योंकि हर व्यक्ति वैसा नहीं होगा जैसा वह दिखता है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आज समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होती नजर आएगी। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। इस समय अपने रिश्तों में सम्मान देना आपके रिश्तों को और भी बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को धन बचत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। आपको सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
8 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
दिन की शुरूआत किसी शुभ समाचार से होगी। आज लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने का सही अवसर मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और मन में लंबे समय से चल रही कोई इच्छा पूरी होने के संकेत दे रही है।
9 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। बॉस की तरफ से सराहना, प्रमोशन या कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे।
10 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा भी मजबूत होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में धार्मिक गतिविधियां का माहौल बनेगा, जिससे अच्छी ऊर्जा का संचार होगा।
11 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात बीती यादों को ताजा कर सकती है। नौकरी में आपको अपना काम बेहतर करने के लिए कई सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं।
12 of 13
Rashifal 16 June 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है। संतान से किए गए वादों को निभाना जरूरी रहेगा। कारोबार में हल्के उतार-चढ़ाव आएंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को आज कोई राहतभरी खबर मिल सकती है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में अटके हुए काम आगे बढ़ने से मन में संतोष बना रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।