aries
- फोटो : aries
आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम हो सकते हैं। आप चाहे जितनी कोशिश क्यों न कर लें, आप सभी की इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं। जरूरी यह है कि आप हिम्मत न हारें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं। अगर आप अपने दिन को जरा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफी काम कर सकते हैं।