शनिवार, 15 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
aries
मेष
आप पश्चिम दिशा में यात्रा कर सकते हैं। मंगल और शुक्र भावुक और शारीरिक रिश्ते की शुरुवात के लिये आपके मन को प्रेरित करेंगे। फलतः यह समय भावुक सम्बन्धों की शुरुआत करने के लिए और उनमें प्रगाढ़ता लाने के लिए सर्वथा उत्तम है। इन संबंधों से आपको सुखद अनुभूति प्राप्त होगी। सर्वथा उत्तम है।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृषभ
अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपको स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है। आज सज्जनों का साथ मिलेगा और दिन सुखदायक व रमणीय बीतेगा। चन्द्र की इस दशा के कारण आप किसी मुश्किल में भी आ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सर्तक रहें, और कलह से दूर रहें। अगर आप किसी विवाद में फंस जाएं तो संयम बनाए रखें।
4 of 13
gemini sign
मिथुन
अनुकूल या प्रतिकूल फल मिलना परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। वैसे आज का दिन आपके लिए विकास का दिन है। आज के दिन आपको अपनी शक्ति और क्षमताओं का अनुभव होगा। ज्ञान और बुद्धि का समुचित उपयोग करने से सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन छात्रों के लिए काफी अच्छा है।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क
स्थिति आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। आज किसी प्रकार की कलह में शामिल न हों क्योंकि इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। मन आशंकाओं से घिरा रहेगा। असावधानी से अपमान हो सकता है। यदि आप चुनाव में उम्मीदवार है और आज मतदान का दिन है, तो आज आपको पराजय का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह
आज का दिन आप के लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है और नई परियोजानाआें पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आज क्रय विक्रय करने के लिए भी उत्तम समय है। लोग आपके महत्व को समझेंगे और आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
virgo
कन्या
संयोजित परिस्थिति के कारण आप मिश्रित प्रभाव महसूस कर सकते है। दिन सुखद रहेगा। स्वादिष्ट भोजन और रस प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवार के सदस्य आप पर प्यार की बौछार करेंगे। आज आप के परिवार में उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आज आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिससे आपकी खुशी दुगुनी हो सकती है।
8 of 13
libra
तुला
आत्म विश्लेषण कीजिए कि आप क्या अच्छा और क्या बुरा कर रहे हैं, इससे आज आपको अपने दोषों को सुधारने का मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र में यथा संगीत, लेखन, भाषण में अपने भावों को व्यक्त करें। मन में क्षोभ और अशांति का आगमन न होंने दें। राहु से संबन्धित नक्षत्र हमेशा धोखा देने की प्रवृत्ति का निर्माण करते हैं। आज यही कारण है कि आपको किसी के विश्वासघात का परिणाम भुगतना पड़ेगा। आपके मन में दुनिया के बारे में नकारात्मक विचार आएंगे। लेकिन आपको यह नही पता है कि यह आपके स्वयं के कर्मों के कारण हो रहा है।
9 of 13
scorpio
वृश्चिक
आज आप नये काम, यात्रा, क्रय विक्रय एवं वित्तीय निवेश की शुरूआत न करें। आज का दिन सामान्य रूप से बिताएं। संभवतः आज आप मानसिक उपद्रव और बेचैनी महसूस करेंगे। आज आपको ऐ़सा महसूस होगा की आपका मन सक्रिय नहीं है। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। काला रंग आज आपके लिए अशुभ है। आज खरीदारी करने से बचें क्योंकि घाटा होने की संभावना है। परिस्थितियां आपसे अत्यधिक खर्च करवाने की कोशिश करेंगीं। खर्च पर नियंत्रण रखें।
10 of 13
sagittarius
धनु
लोग आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा करेंगे और हर तरह से आपकी सहायता करेंगें। दिन लाभप्रद रहेगा और आपको उपहार प्राप्त हो सकता है। आज मित्रों से आपकी मुलाकात होगी और उनके साथ आनन्द मनाने का मौका मिलेगा। जिन समस्याआें से आप कुछ दिनों से गुजर रहे हैं, सम्भवतः आज उसका निराकरण होगा। ज्ञान और विद्या के क्षेत्र में आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी।
11 of 13
capricorn
मकर
आप आज जो करना चाहें कर सकते हैं। अगर कोई नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज शुरू कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। क्रय-विक्रय और कर्ज संम्बन्धी लेन देन भी कर सकते हैं। अगर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। आज आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों की सहायता करने की प्रवृति की सभी तारीफ करेंगे। पूर्व में किए गए किसी कार्य के लिए आज आप पुरस्कृत किए जा सकते हैं। अपने पिता जी से आशीर्वाद लीजिए दिन शुभ रहेगा।
12 of 13
aquarius
कुंभ
आज के दिन आप किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। आर्थिक निवेश एवं क्रय विक्रय के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। धर्म की ओर मन को लगाएं। भगवान शिव की प्रार्थना, धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें। निःसहाय लोगों की मदद करें और उनकी देखभाल करें। अगर आपने पूर्व में कोई अच्छा काम किया है तो आज आपको सुख-शांति मिलेगी।
मीन
लोग आज आपके विरोध में रह सकते हैं, आपके खिलाफ प्रचार कर सकते हैं। इस स्थिति में आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपके कार्यो में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, अपरिचित स्थान और लोगों से बचें। अधिक ऊॅंचाई पर नहीं जाएं।