फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अगस्त 2018 राशिफल: सावन के तीसरे सोमवार में बनेगा शिव योग, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Mon, 13 Aug 2018 09:23 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
जानिए सोमवार 13 अगस्त 2018 सभी राशियों का राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि
घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।

4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। यह बस थोड़े समय के मुश्किल हालात हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि
ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

8 of 13
libra - फोटो : libra
तुला राशि
आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। होशियारी से निवेश करें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो।

9 of 13
वृश्चिक राशि
किसी समारोह में आप हीनता-बोध का शिकार हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें। इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते हैं। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु राशि
सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने प्रेमी/प्रेमिका की किसी भी ग़ैर-ज़रूरी मांग के आगे न झुकें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। जीवनसाथी के साथ रोज़ाना की खटपट आज बद-से-बदतर हो सकती है।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि
आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
कुंभ राशि
आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
मीन राशि
होशियारी से निवेश करें। घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें