फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 जनवरी का राशिफल: तीन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है गुरुवार का दिन, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

Thu, 09 Jan 2020 04:05 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में स्थित है।



पढ़ें 9 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन यात्राओं के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और यह आपको ऊर्जा से भर देंगी। छोटे भाई बहनों को आज आप की आवश्यकता पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। हो सकता है उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा भी होगा और वह आपके साथ किसी फंक्शन में शरीक हो सकते हैं। आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे, क्योंकि आपका ध्यान इधर-उधर बटा रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जहां आप का कार्यक्षेत्र आपका ध्यान खींचेगा। वहीं परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे और आपका जीवन साथी भी थोड़े गर्म दिमाग से बात करेगा, जिससे आपके बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। बेहतर भी यही होगा कि आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत है दिखा रहा है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भारी पड़ेगा और तनाव होने की संभावना है, लेकिन जो लोग किसी लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ आप किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, उनसे अपना प्रेम प्रदर्शित करने में भी आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज परिणाम अच्छे मिलेंगे इसलिए अपना फोकस अपने काम पर अधिक रखें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वह आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं वे थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं। कुछ लोग विदेश जाने का विचार बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा। जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। इसके अतिरिक्त संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में आज का दिन उन्नति दायक साबित होगा। स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले आज बेहतर रहेगा जिससे आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज अपने कार्य क्षेत्र में आपको अधिक दिमाग लगाने की आवश्यकता पड़ेगी, क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। इसके अतिरिक्त परिवार भी आपसे समय की डिमांड करेगा, क्योंकि परिवार में क्लेश है जिसे आपको सुलझाने का प्रयास करना होगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जिसमें अपने लोगों को साथ लेंगे इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं और जीवनसाथी और आपके बीच परिवार की कोई बात आगे आ सकती है, जिससे वह थोड़े दुखी होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। आपको काम के सिलसिले में कहीं भेजा जा सकता है। परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा और आपको खुशी मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहने से आज कार्य में विलंब होगा और महत्वूर्ण काम अटक सकते हैं। हालांकि परिवार की ओर से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ बेहतर समन्वय के साथ रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे उनसे आपको किसी प्रकार का लाभ भी मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा और आपकी कई योजनाएं रुक सकती हैं, इसलिए कोई भी बड़ा कदम ना उठाएं और धन निवेश करने से भी बचें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन मान थोड़ा कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे जिससे आपको संभल कर रहना होगा। दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर बहस वादी ना करें। इससे इतर यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। हालांकि किसी बात पर तनाव रिश्ते में ना आने दें, क्योंकि दिन थोड़ा कमजोर है। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज परिवार में कोई बीमार हो सकता है, जिससे आपको मानसिक चिंता भी होगी और उनके स्वास्थ्य के संबंध में आपको खर्च भी करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य ना करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। हालांकि जो लोग किसी से प्रेम करते हैं प्रेम जीवन में उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय कोई ऐसी युक्ति भी सोच जा सकता है जिससे आपको धन लाभ हो। कुछ लोगों को विदेश जाने के संबंध में अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। अध्यात्मिक लोगों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे और कार्यों में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आप अंदर से मजबूत होंगे, जिसकी वजह से अनेक कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे और आपकी समस्याएं कम होंगी। अपना कोई पुराना कर्ज भी आज आप चुका सकते हैं या कोई बैंक लोन लिया हो तो उसे भी चुकाने की दिशा में आज कोई बड़ा कदम आप उठा सकते हैं, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उनको साथ लेकर अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं या किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बिताएंगे और इस दिशा में नए खर्चे भी करेंगे। हालांकि परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी और आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी और यदि उनके साथ कोई साझेदारी में काम करते हैं तो आज का दिना अनुकूल रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम के लिए आज सामान्य दिन है। आपका प्रिय किसी काम से शहर से बाहर जा सकता है जिससे आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें