sagittarius
- फोटो : sagittarius
धनु राशि-
आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को ग़लत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो। सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीक़े से समझ में आए। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।