Today's Daily Horoscope: 02 फरवरी 2026 की फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ है। डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार लक्ष्मी नारायण राजयोग वृषभ और कन्या समेत पांच राशियों के लिए शिक्षा, करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में उन्नति और समृद्धि के नए अवसर लाएगा।
Aaj Ka Rashifal 02 February: 02 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पड़ रही है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पावन माना जाता है। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है, जो विशेष रूप से धार्मिक और व्यक्तिगत कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:55 तक रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 08:32 से 09:53 तक रहेगा। चंद्रमा इस दिन कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे भावनाओं और अंतरंग संबंधों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। Mangal Gochar 2026: मंगल करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को नौकरी-परीक्षा में आएंगी दिक्कतें
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, इस दिन बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग वृषभ और कन्या सहित कुल पांच राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस योग के प्रभाव से शिक्षा, करियर, व्यापार, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आने के संकेत हैं। इससे उन्नति और समृद्धि के नए अवसर खुल सकते हैं, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सोमवार को मंगल की ऊर्जा आपके लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनाएगी। घरेलू कार्यों में स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मेलजोल और नई बातचीत मानसिक प्रसन्नता देगी। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सिर और आंखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ उत्साहपूर्ण और आनंददायक समय बीतेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। धन और वित्त
मेहनत से करियर और व्यापार में प्रगति होगी। कोई भी वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। मूंगा रत्न धारण करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
शुक्र की स्थिर ऊर्जा के कारण कार्यक्षेत्र में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति देखने को मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सही योजना से सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। गले और कंठ से संबंधित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और रोमांस
दांपत्य जीवन में स्थिरता और समझ बनी रहेगी। छोटे लेकिन सच्चे प्रयास रिश्ते को मधुर बनाएंगे। अविवाहितों को शांत और सुलझे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन और वित्त
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बिना जरूरत की खरीदारी से बचें। छोटी बचत भविष्य में लाभ देगी। हीरा रत्न धारण करना शुभ रहेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
बुध की कृपा से संचार और नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नई परियोजनाएं और इंटरव्यू के योग बन रहे हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय आगे लाभ देंगे। छाती और फेफड़ों से संबंधित सावधानी बरतें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ रोचक बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी। सामाजिक संपर्कों से प्रेम के नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों को आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग हैं। धन और वित्त
आय में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। साझेदारी से लाभ संभव है। पन्ना रत्न धारण करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा की कृपा से पारिवारिक सहयोग मिलेगा और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णय सफल होंगे। पुराने कार्य पूरे होने के योग हैं। पेट और छाती से संबंधित सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ स्नेहपूर्ण संवाद सुखद रहेगा। भावनात्मक जुड़ाव संबंधों को और गहरा करेगा। अविवाहितों को भावुक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। धन और वित्त
आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। मोती रत्न शुभ रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सूर्य की प्रभावशाली ऊर्जा से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे। पेट और रीढ़ से जुड़ी सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। साझेदारी में किए गए प्रयास सफल होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। धन और वित्त
धन लाभ और व्यापारिक प्रगति के योग हैं। संयुक्त निवेश लाभदायक रहेगा। माणिक्य रत्न धारण करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बुध की विश्लेषणात्मक शक्ति से योजनाबद्ध कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी संगठन और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। पाचन तंत्र से जुड़ी सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ बौद्धिक तालमेल अच्छा रहेगा। आपसी समझ से रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहितों को शिक्षित और समझदार साथी मिल सकता है। धन और वित्त
वित्तीय योजना मजबूत रहेगी। लेखा-जोखा व्यवस्थित रखें। पन्ना रत्न शुभ रहेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
शुक्र की ऊर्जा से साझेदारी और कूटनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कमर और गुर्दों से संबंधित सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और सुखद समय बीतेगा। सामाजिक आयोजनों से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन और वित्त
साझा निवेश से लाभ होगा। कला और सौंदर्य से जुड़े खर्च संभव हैं। हीरा या ओपल धारण करें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल की तीव्र ऊर्जा से कठिन और रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मूत्र और गुप्त रोगों से संबंधित सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। ईमानदार संवाद संबंध मजबूत करेगा। अविवाहितों को गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है। धन और वित्त
अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च नियंत्रित रखें। लाल मूंगा धारण करना शुभ रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु की कृपा से रचनात्मकता और ऊर्जा बनी रहेगी। नए विचारों से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जांघों और कूल्हों से जुड़ी सावधानी रखें। प्रेम और रोमांस
प्रियजन से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य और समझ से बात करें। नए संपर्क प्रेम के अवसर ला सकते हैं। धन और वित्त
नेटवर्किंग से व्यापारिक अवसर बढ़ेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पीला पुखराज शुभ रहेगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) \
शनि की स्थिर ऊर्जा से अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ेगी। दीर्घकालिक योजनाओं में प्रगति होगी। हड्डियों और घुटनों का ध्यान रखें। प्रेम और रोमांस
दांपत्य जीवन में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र से विवाह प्रस्ताव संभव है। धन और वित्त
करियर में उन्नति और लॉन्ग टर्म निवेश से लाभ होगा। नीलम धारण करना शुभ रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
शनि-राहु की ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक बदलाव आएंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। टखनों और रक्त संचार का ध्यान रखें। प्रेम और रोमांस
सामाजिक कार्यक्रमों में साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। धन और वित्त
धन प्रवाह सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग हैं। नीलम रत्न शुभ रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)\
गुरु की कृपा से आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन शांत और संतुलित रहेगा। पैरों और लसीका तंत्र का ध्यान रखें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ेगा। अविवाहितों को संवेदनशील और आध्यात्मिक साथी मिल सकता है। धन और वित्त
चैरिटी, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक क्षेत्र से लाभ संभव है। पुखराज या मोती धारण करें।