फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली दोषों के निवारण के लिए इन पेड़ों की जड़ो का करें इस्तेमाल

Tue, 08 Oct 2019 10:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
astrology
हिंदू धर्म में ज्योतिष विद्या का बहुत अधिक महत्व है। इस विद्या द्वारा भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जीवन को सुखी और समृद्धिशाली बनाने के उपाय भी ज्योतिषशास्त्र से मालूम किए जा सकते है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली के 12 घरों में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही हमारा जीवन चलता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का भाग्योदय नहीं हो पाता है। आज हम इन ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के उपाय आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
रत्न
अशुभ फल देने वाले ग्रहों को अपने पक्ष में करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए है। ग्रहों से शुभ फल प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्रह का रत्न पहनना भी एक उपाय है। असली रत्न काफी मूल्यवान होते है, जो कि आम लोगों की पहुंच से दूर होते है। इसी वजह से कई लोग रत्न पहनना तो चाहते है, लेकिन धन अभाव में इन्हें धारण नहीं कर पाते हैं। ज्योतिष के अनुसार रत्नों से प्राप्त होने वाला शुभ प्रभाव अलग-अलग ग्रहों से संबंधित पेड़ों की जड़ों को धारण करने से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
ग्रहों का पेड़ों से संबंध
ग्रहों का पेड़ों से संबंध
सभी ग्रहों का अलग-अलग पेड़ों से सीधा संबंध होता है। अत: इन पेड़ों की जड़ों को धारण करने से अशुभ ग्रहों के प्रभाव कम हो जाते हैं। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। यहां बताई जा रही जड़ें किसी भी पूजन सामग्री या ज्योतिष संबंधी सामग्रियों की दुकान से आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

4 of 8
सूर्य
राशि अनुसार उपाय 
जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो ज्योतिषशास्त्र में सूर्य के लिए माणिक रत्न बताया गया है। माणिक के विकल्प के रूप में बेलपत्र की जड़ लाल या गुलाबी धागे में रविवार को धारण कर लेने से सूर्य से शुभ फल प्राप्त किए जा सकते है।
 
विज्ञापन

5 of 8
चंद्रमा
चंद्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोमवार को सफेद वस्त्र में खिरनी की जड़ सफेद धागे के साथ धारण करनी चाहिए। मंगल ग्रह की अशुभता को खत्म करने के लिए अनंत मूल या खेर की जड़ को लाल वस्त्र के साथ लाल धागे में बांधकर मंगलवार को धारण करना चाहिए।
 
विज्ञापन

6 of 8
बुध ग्रह
बुध के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए बुधवार के दिन हरे वस्त्र के साथ विधारा की जड़ को हरे धागे में पहनना चाहिए। गुरु ग्रह का प्रभाव अशुभ चल रहा है तो केले की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर पीले धागे में गुरुवार को धारण करने से अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
shani dev
शुक्रवार को गुलर की जड़ को सफेद वस्त्र में लपेट कर गले में धारण करने से शुक्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते है। शमी पेड़ की जड़ को शनिवार के दिन नीले कपड़े में बांधकर नीले धागे में धारण करने से शनि देव प्रसन्न होते है।
विज्ञापन

8 of 8
rahu
कुंडली राहु की स्थिति को शुभ बनाने के लिए सफेद चंदन का टुकड़ा नीले धागे में बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। अश्वगंधा की जड़ नीले धागे में गुरुवार के दिन धारण करने से केतु से शुभ फल प्राप्त किए जा सकते है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें