फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद आज इस शुभ संयोग में समाप्त होगा पितृपक्ष, करें ये उपाय

Sat, 28 Sep 2019 08:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pitru paksha 2019
पितृपक्ष के काफी दिन बीत चुके हैं। पितृपक्ष का अंत 28 सितंबर, शनिवार के दिन होगा। इस दिन अमावस्या है जिसे  सर्वपितृ अमावस्या कहते हैं। पितृपक्ष का आरम्भ पूर्णिमा के दिन होती है और अंत अमावस्या पड़ने पर। इस बार पितृपक्ष के अंतिम दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। पितृपक्ष के आखिरी दिन शनिवार और अमावस्या का संयोग 20 साल के बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसा संयोग 1999 में बना था। शनि और अमावस्याा के इस शुभ संयोग से 28 सितंबर को शनि अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपने पितरों की विदाई को अपने व परिवार के लिए शुभ बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पितृपक्ष का आखिरी दिन और शनि अमावस्या के शुभ संयोग में गरीबों, असहायों की सेवा करने से कर्मदाता देवता भगवान शनि प्रसन्न होते हैं।  इसके अलावा इस दिन पितरों की विदाई से उनका आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
pitru paksha 2019
पितृपक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए इस दिन काले तिल, उड़द, गुड़, जूता, वस्त्र, जौ, आदि को पितरों को याद करते हुए किसी जरूरतमंद या गरीब को दान करें।

4 of 5
peepal
पितृपक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है पितर श्राद्ध पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ पर अपना निवास स्थान बनाते हैं। श्राद्ध के अंतिम दिन पीपल के पत्तों पर जल और पांच तरह की मिठाइयां रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pitru paksha 2019
श्राद्ध के अंतिम दिन चींटी, गाय,कौआ, कुत्ता को भोजन खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पितरगण तृप्ति होते हैं और परलोक वापस जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें