फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchgrahi Yog 2026: शनि की राशि में ग्रहों का महासंयोग, जनवरी से बदलेगी इन राशियों की किस्मत

Thu, 18 Dec 2025 11:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astrology 2026: जनवरी में मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण। जानें इस शक्तिशाली ग्रह योग का राशियों पर प्रभाव और किन 7 राशियों के लिए रहेगा गोल्डन पीरियड।
विज्ञापन
1 of 8
पंचग्रही योग 2026 - फोटो : amar ujala
साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाली है। जनवरी का महीना ग्रहों की तेज़ हलचल और बड़े योगों के कारण सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इस महीने के मध्य में एक दुर्लभ और शक्तिशाली पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जो वैदिक ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब एक ही राशि में कई ग्रह एकत्र होते हैं, तो उसका असर सामान्य से कहीं अधिक प्रभावशाली हो जाता है।
Mulank 7 Love Life: इमोशनली मेच्योर और गुड लिसनर होते हैं मूलांक 7 के लोग, पर प्यार में आती हैं ये चुनौतियां
18 जनवरी 2026 से मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की युति से पंचग्रही योग बनेगा। शनि की राशि मकर में बनने वाला यह योग विशेष ऊर्जा और स्थिरता प्रदान करने वाला माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ खास राशियों के लिए यह समय किसी सुनहरे दौर से कम नहीं होगा। इस दौरान धन लाभ, ज्ञान में वृद्धि, रिश्तों में मजबूती और करियर व व्यवसाय में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। अब जानते हैं वे कौन-सी 7 भाग्यशाली राशियां हैं, जिनके लिए यह पंचग्रही योग वरदान साबित हो सकता है।
Lucky Rashifal 2026: कन्या समेत इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा 2026, नई नौकरी से लेकर धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

2 of 8
मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग का यह समय करियर और आर्थिक मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में समझदारी और तालमेल बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने निवेश और योजनाएं अब लाभ देने लगेंगी और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 8
आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह दौर ज्ञान, शिक्षा और करियर के लिहाज से काफी अनुकूल साबित होगा। आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है और पेशेवर जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद या मतभेद सुलझ सकते हैं, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई परियोजनाओं में भागीदारी करना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी मेलजोल बढ़ेगा।

4 of 8
धन, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस योग के प्रभाव से धन, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। निवेश और व्यापार से जुड़े फैसले लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम महसूस होगा। संपत्ति या सौदेबाजी से जुड़े निर्णय सफल रहेंगे, जिससे भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 8
घर का माहौल सहयोगपूर्ण और सुखद रहेगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय रिश्तों और सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने वाला रहेगा। नए मित्र और प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो आगे चलकर लाभ पहुंचा सकते हैं। करियर में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे। घर का माहौल सहयोगपूर्ण और सुखद रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग व्यापार और आर्थिक मामलों में बेहद शुभ साबित होगा। निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और नए संपर्क भविष्य में लाभ देने वाले सिद्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
यात्रा और नए संपर्कों से लाभ होगा। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों और संपत्ति में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यात्रा और नए संपर्कों से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। सकारात्मक सोच के कारण पुराने संघर्ष और समस्याएं हल होती नजर आएंगी। नए निवेश और साझेदारी से अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य और खुशहाली बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ और फलदायी रहने वाला है, क्योंकि पंचग्रही योग इसी राशि में बन रहा है। करियर और पेशेवर जीवन में उन्नति के प्रबल योग हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य और खुशहाली बनी रहेगी। नए अवसर, योजनाएं और परियोजनाएं भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें