अभी तक आपने सिर्फ इतना ही सुना होगा कि हथेली और माथे की रेखा, तिल आदि देखकर किसी के बारे में भी जान सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक के रंग से भी महिलाओं के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र में रंगों का सेहत और व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है। उसके अनुसार लिपस्टिक के रंग को चुनना उस महिला की मनोदशा और सोच के बारे में बताती है।