सफलता मिलेगी या नहीं, आप कितने निडर और स्वतंत्र हैं, इन बातों के अलावा और भी न जाने क्या-क्या बयां कर देता है आपका चेहरा।
विज्ञापन
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
2 of 11
आपकी ठोड़ी से आपकी सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का पता चलता है। उभरी हुए ठोड़ी है तो आप एकदम स्वतंत्र, दृढ़ संकल्पित होंगे। कमजोर और छोटी ठोड़ी वाले लोग कमजोर इच्छाशक्ति वाले होते हैं।
सोर्स-बॉडीएण्डसोल.कॉम
विज्ञापन
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
3 of 11
चीन में कहा जाता है कि माथे पता चल सकता है कि कौन कितना बुद्धिजीवी है। माथा अगर नुकीला हैं तो आप बुद्धिजीवी होंगे। माथा अगर उथला है तो ये दर्शाता है कि आपको करियर में तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। माथा अगर सपाट है तो आप आगे की सोच रखने वाले दूरदर्शी कहलाएंगे। और अगर माथा फैला हुआ है तो आप चालाक और प्रैक्टिकल होंगे।
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
4 of 11
भौहें बताती है कि आप कितने सफल होंगे। भौहें आपका मिजाज भी बता सकती हैं। छोटी भौहें हैं तो ये आपके अनुभव और आत्मविश्वास की कमी बताएंगी। भौहें आपस में सटी हुई हैं, तो आप अभिव्यक्ति की त्वरित और तत्काल शैली वाले हो सकते हैं। फैली हुई भौंहें बताती है कि आप कम बोलने वाले हैं।
विज्ञापन
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
5 of 11
चेहरे का आकार आपका पूरा व्यक्तित्व बता सकता है। अगर चेहरा गोलाकार है तो आप भावनात्मक, संवेदनशील और जिम्मेदारी उठाने वाले होंगे। चेहरा अगर वर्गाकार है तो आप आक्रामक, महत्वाकांक्षी, चिड़चिड़े, पल में गुस्से और पल में ठंडे पड़ने वाले होंगे। चेहरा अगर आयताकार है तो आप व्यावहारिक, व्यवस्थित और कर्मठ प्रकृति के होंगे। अगर चेहरी त्रिभुजाकार है तो आप सक्रिय, ऊर्जावान होंगे लेकिन आप में सहनशक्ति की कमी होगी।
विज्ञापन
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
6 of 11
किसी भी इंसान की आंखें उसका असली मिजाज बताती हैं। छोटी आंखें आपके अंतर्मुखी होने की निशानी हैं। आंखें मध्यम आकार की हैं तो आप एक सुलझे हुए इंसान होंगे। बड़ी आंखों वाले कलात्मक, भावनात्मक और बहिर्मुखी होते हैं।
विज्ञापन
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
7 of 11
आपकी धन कमाने की क्षमता और आपके चरित्र के बारे में आपकी नाक बता सकती है। ठीक आकार वाली नाक से पता चलता है कि आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी। नाक अगर सामने की तरफ सीधी है तो आपके सफल होने की पूरी संभावना है। लंबी नाक आपके मन की अच्छाई और आपके पारंपरिक होने की बात बताती है। रोमन लोगों की तरह नाक है तो ये दर्शाती है कि आप एक निडर और अच्छे निशानेबाज हो सकते हैं।
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
8 of 11
कान के छोटे-बड़े हर तरह के आकार के अलग-अलग मतलब हैं। कान बड़े हैं तो ये दर्शाता है कि आप में शासन करने की क्षमता है। कान लंबे हैं तो आप एक जिज्ञासु और मजबूत नैतिक भावना वाले हैं। अगर कान गोलाकार हैं तो आप भरोसेमंद और एक सामाजिक प्राणी हो सकते हैं। आपकी दिलचस्पी संगीत और कला के क्षेत्र में हो सकती हैं। कान अगर बड़े खण्डों के साथ हैं तो आप स्वतंत्र और मजबूत दिमाग वाले होंगे। आप किसी भी बात को बड़ी ही सहजता से स्वीकार नहीं करेंगे।
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
9 of 11
होंठों से व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है और ये आपकी कामुकता के बारे में भी अंदाजा देते हैं। होंठ पीले और सूखे हैं तो ये आपके कमजोर भावनात्मक पहलू को दर्शाते हैं। गुलाबी होंठ बताते है कि आप गर्मजोशी वाले व्यक्तित्व के हैं। छोटे होंठ वाले लोग ध्यानमग्न होते हैं। मन ही मन कुछ न कुछ विश्लेषण करते रहते हैं। नीचे की तरफ मुड़े हुए होंठ वाले लोग असंतुष्ठ और मांग करने वाले होते हैं। बड़े होंठे वाले लोग एक नियंत्रित व्यक्तित्व वाले होते हैं। सीधे होंठ वाले लोगों का खुद पर काबू होता है। संकरे होंठ वाले लोग भावनात्मक नहीं होते हैं। ऊपर की तरफ मुड़े हुए होंठ वाले लोग आशावादी और भाग्यशाली होते हैं। नीले और मोटे होंठ वाले लोग खाने के शौकीन और मजबूत शरीर वाले होते हैं।
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
10 of 11
जीवन में सफलता आसानी से मिलेगी या कठिन परिश्रम करना होगा, ये राज आपके गाल बता सकते हैं। भरे हुए और ठीक आकार के गाल वाले लोग गर्मजोशी वाले और मिलनसार प्रकृति के होते हैं। ऊपरी की तरफ उभरे गालों वाले लोग सत्ता के भूखे होते हैं। स्पष्ट गाल वाले लोग कम खर्च करने वाले और धन की बचत करने वाले होते हैं।
दिल देखने से पहले चेहरा देखिए, जानिए किस लड़की में क्या है खूबी
11 of 11
बालों से आपके शारीरिक लचीलेपन का पता चलता था। अगर बाल मुलायम और रेशमी हैं तो आपका शारीर भी नाजुक होगा और आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील होंगे। बाल मोटे हैं तो आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य और बलिष्ठ होंगे।