हाथ की लकीरों में कई तरह की रेखाएं होती है जिनसे इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारें में आकलन किया जा सकता है। हाथ पर लकीरों के अलावा कई तरह के निशान होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि भले ही भाग्य रेखा छोटी हो लेकिन हथेली में अगर कुछ शुभ चिन्ह मौजूद हों तो छोटी भाग्य रेखा वाला व्यक्ति भी अच्छे जीवन का आनंद ले सकता है।
पढ़ें- किस्मत से मिलती है ऐसी नाभि और भाैहें वाली पत्नी, साक्षात मां लक्ष्मी का होती है स्वरूप
विज्ञापन
2 of 6
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में मछली का चिन्ह होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर सफलता की ओर बढ़ता रहता है। इन्हें संतान सुख के साथ ही उत्तम धन वैभव की प्राप्ति होती है। जो भी काम करते हैं उनमें सफल होते हैं।
पढ़ें-शरीर के इस जगहों पर तिल होने से नहीं मिलती अासानी से सफलता
विज्ञापन
3 of 6
हथेली में अगर तुला या यज्ञ की वेदी के समान आकृति बनी हुई है तो यह व्यापार में उत्तम सफलता का प्रतीक चिन्ह माना गया है। ऐसा व्यक्ति नौकरी से अधिक व्यवसाय में सफल होता है।
4 of 6
वही हथेली में तलवार, धनुष, वाण अथवा बर्छी का चिन्ह होता है वह युद्घ कला में निपुण होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सेना, पुलिस एवं रक्षा क्षेत्र में जल्दी कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
हथेली में पर्वत अथवा वृक्ष का चिन्ह होना बताता है आप पर सदैव लक्ष्मी की कृपा रहेगी। ऐसा व्यक्ति खूब धन कामाता है। पैसा कितना भी खर्च करे, धन की कमी इन्हें कभी नहीं सताती है।