फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके हाथ में बना हो ऐसा निशान, भाग्य देता रहेगा हमेशा आपका साथ

Sun, 10 Sep 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हाथ की लकीरों में कई तरह की रेखाएं होती है जिनसे इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारें में आकलन किया जा सकता है। हाथ पर लकीरों के अलावा कई तरह के निशान होते हैं जो व्यक्ति के स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया है कि भले ही भाग्य रेखा छोटी हो लेकिन हथेली में अगर कुछ शुभ चिन्ह मौजूद हों तो छोटी भाग्य रेखा वाला व्यक्ति भी अच्छे जीवन का आनंद ले सकता है।

पढ़ें- किस्मत से मिलती है ऐसी नाभि और भाैहें वाली ‌पत्नी, साक्षात मां लक्ष्मी का होती है स्वरूप
विज्ञापन

2 of 6
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में मछली का चिन्ह होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर सफलता की ओर बढ़ता रहता है। इन्हें संतान सुख के साथ ही उत्तम धन वैभव की प्राप्ति होती है। जो भी काम करते हैं उनमें सफल होते हैं।

पढ़ें-शरीर के इस जगहों पर तिल होने से नहीं मिलती अासानी से सफलता
विज्ञापन

3 of 6
हथेली में अगर तुला या यज्ञ की वेदी के समान आकृति बनी हुई है तो यह व्यापार में उत्तम सफलता का प्रतीक चिन्ह माना गया है। ऐसा व्यक्ति नौकरी से अधिक व्यवसाय में सफल होता है।

4 of 6
 वही हथेली में तलवार, धनुष, वाण अथवा बर्छी का चिन्ह होता है वह युद्घ कला में निपुण होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सेना, पुलिस एवं रक्षा क्षेत्र में जल्दी कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
हथेली में पर्वत अथवा वृक्ष का चिन्ह होना बताता है आप पर सदैव लक्ष्मी की कृपा रहेगी। ऐसा व्यक्ति खूब धन कामाता है। पैसा कितना भी खर्च करे, धन की कमी इन्हें कभी नहीं सताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर हथेली में शंख अथवा जहाज का चिन्ह बना हो तो जल क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय एवं नौकरी से लाभ का सूचक होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें