फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: जिनके हाथों पर बनते हैं ऐसे निशान, जीवन में कभी नहीं होते निराश

Sun, 03 Sep 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हथेली में कई तरह की रेखाएं और निशान होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार रेखाएं भविष्य में होने वाले अच्छे और बुरे प्रभाव के बारे में बताती हैं। हथेली में सूर्य पर्वत का होना व्यक्ति के मान-सम्मान और यश में वृद्धि करता है। अनामिका अंगुली के नीचे वाले भाग को सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है। सूर्य पर्वत पर कई तरह के दुर्लभ निशान होते है। आइए जानते है कि कौन से निशान शुभ होते है।

पढ़ें- ये होती हैं भाग्यशाली महिलाओं की पहचान, चेहरे में छिपे होते है कई राज 
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य रेखा बहुत कम लोगो के हाथो में बनती है। अगर सूर्य रेखा आपकी हथेली पर है और कोई रेखा इसको कहीं से भी इसको काट न रही हो तो इसको बहुत शुभ लक्षण माना जाता है। ऐसा व्यक्ति समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करता है।

पढ़ें- किस्मत से मिलती है ऐसी नाभि और भाैहें वाली ‌पत्नी, साक्षात मां लक्ष्मी का होती है स्वरूप
विज्ञापन

3 of 6
हमारी हथेलियों पर कई तरह के चक्र बने हुए होते है लेकिन इन चक्रो का हर पर्वत पर शुभ नहीं माना जाता लेकिन यदि यही चक्र सूर्य पर्वत पर बने तो वह व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा का धनी होता है। वह अपने जीवन में पद के साथ ढ़ेर सारी दौलत प्राप्त करता है।

पढ़ें- अमीर बना देती है हथेली की ऐसी लकीरें, देखें अपना हाथ

4 of 6
यदि सूर्य पर्वत पर कोई गोला यानि वृत जैसा आकार बने तो उसके जीवन में कभी भी कोई असफलता नहीं आती है वह हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर त्रिकोण का बनना काफी शुभ लक्षण माना गया है। ऐसा व्यक्ति तेज दिमाग का होने के साथ नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है। वह महत्वपू्र्ण पद प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य पर्वत बहुत ही कम लोगो के हाथो में बना होता है यह एक दुर्लभ चिन्ह होता है। अगर हथेली पर सूर्य पर्वत उन्नत यानि उठा हुआ हो और सूर्य का निशान भी बना हो तो व्यक्ति अपने जीवन में हर प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है। उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें