ये लोग अपनी बुद्धिमानी और प्रभावशाली बोलचाल के ज़रिए दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं।
- फोटो : Adobe stock
हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होंठ गुलाबी रंग के होते हैं, उनका जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है। ऐसे लोग बेहद समझदार और चतुर माने जाते हैं। उनकी सोचने की क्षमता तेज होती है, जिससे वे किसी भी क्षेत्र में जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमानी और प्रभावशाली बोलचाल के ज़रिए दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। यही कारण है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों को भी वे बड़े सहज ढंग से पार कर जाते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं।