फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर ऐसी रेखाएं हों तो मिलता है राजयोग, मां लक्ष्मी भी रहती हैं मेहरबान

Mon, 08 May 2023 12:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हथेली में है यदि ऐसी रेखा तो व्यक्ति को मिलता है राजयोग - फोटो : iStock
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली में बनने वाली रेखाओं और चिन्हों को देखकर उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इन रेखाओं को देखकर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को सीखना आसान है। बस हमें हथेली पर बनने वाली रेखाओं की जानकारी और उभरे हुए पर्वतों के बारे में मालूम होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग बनने के संकेत देती हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य से भरा हुआ होता है और जीवन भर सुख-समृद्धि मिलती है। इन रेखाओं को देखकर आप खुद भी अपने भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं किन रेखाओं और चिह्नों के आधार पर मनुष्य को राजयोग प्राप्त होता है...  

Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी 
विज्ञापन

2 of 5
हथेली में है यदि ऐसी रेखा तो व्यक्ति को मिलता है राजयोग - फोटो : iStock
यदि हथेली के बीच में हो ये चिह्न 
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वज का चिह्न बनता है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है। ऐसे लोगों को जीवन में राजसुख मिलता है। इन लोगों के पास अकूत धन संपत्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं और जीवन के सारे भौतिक सुख पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हथेली में है यदि ऐसी रेखा तो व्यक्ति को मिलता है राजयोग - फोटो : iStock
शनि की ऐसी रेखा 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए तो ऐसा व्यक्ति राजसुख भोगता है। ऐसे लोगों के ऊपर शनिदेव की भी विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। 

Lucky Moles: किस्मत वाले होते हैं ऐसे लड़के, जिनके शरीर के इन अंगों पर होता है तिल 

4 of 5
हथेली में है यदि ऐसी रेखा तो व्यक्ति को मिलता है राजयोग - फोटो : iStock
अंगूठे में ऐसा चिह्न 
यदि किसी के अंगूठे में मछली, वीणा या सरोवर का चिह्न होता है तो ऐसा व्यक्ति जिवन में खूब यश प्राप्त करता है। ऐसे चिह्न वाले व्यक्ति बड़े व्यापारी बनते हैं और इनके पास अकूत धन संपदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथेली में है यदि ऐसी रेखा तो व्यक्ति को मिलता है राजयोग - फोटो : iStock
राजनेता बनाता है हथेली में ऐसा चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिशूल का चिह्न होता है तो उसे समाज में खुब सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिह्न हो उसे समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें