ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की गणना, दशा, महादशा और कुंडली विश्लेषण से व्यक्ति के भाग्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी जानकारियां प्राप्ति की जाती हैं। कुंडली के अध्ययन के अलावा हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली पर बनी लकीरों से व्यक्ति के जीवन में भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर बनी अलग-अलग तरह की रेखाओं के अतिरिक्त कई तरह के निशान भी बने हुए होते हैं। इन निशानों में कुछ निशान बहुत ही शुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो अशुभ माने जाते हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाले कुछ शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।