फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा, ऐसे चेक करें आपके हाथ में है या नहीं

Wed, 15 Jun 2022 12:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
Sun Line in Palm: मनुष्य की हथेली पर बहुत सारी रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं, लेकिन जब बात सुख और सफलता की आती है तो मस्तिष्क और भाग्य रेखा को ही देखा जाता है। हथेली में यदि ये दोनों रेखाएं प्रबल हैं तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है। वहीं इन दोनों रेखाओं के प्रबल होने के बावजूद भी यदि आपको यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति नहीं हो रही है तो एक बार आपको किसी ज्योतिष को अपनी सूर्य रेखा दिखानी चाहिए। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा ही तय करती है कि व्यक्ति को जीवन में कितना सुख और सफलता मिलेगी। कहा जाता है कि हथेली में सूर्य रेखा यदि स्पष्ट हो तो बहुत शुभ होती है। वहीं इस रेखा का कटा-फटा होना जीवन में परेशानियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली में सूर्य रेखा की कौन सी स्थिति कैसा फल देती है...
 
विज्ञापन

2 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
सूर्य रेखा के शुभ-अशुभ फल 
सूर्य रेखा हथेली पर अनामिका उंगली के नीचे होती है। अनामिका उंगली के नीचे वाले क्षेत्र को सूर्य पर्वत कहा जाता है।  
विज्ञापन

3 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
इस सूर्य पर्वत भी कहा जाता है। यदि सूर्य रेखा के साथ मष्तिष्क रेखा बनी हो तो यह काफी शुक्ष व फलदायी माना जाता है। ऐसे लोग धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ऐसे जातक कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

4 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली में सूर्य रेखा लंबी, सीधी और स्पष्ट है तो जातक को जीवन में खूब यश और सफलता मिलती है। मान्यता है कि ऐसा जातक जीवन में सारे सुख पाता है। उसकी लोकप्रियता खूब होती है। ऐसे लोग जिस काम में हाथ डालें, उसमें सफल होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू हो कर सूर्य पर्वत पर जा कर रुक जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों का भाग्योदय शादी के बाद होता। 
विज्ञापन

6 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
यदि सूर्य रेखा पर तारे का निशान बन रहा हो तो जातक कलाकार बनता है और अपनी कला से देश-दुनिया में नाम कमाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति अपार धन-वैभव पाता है।  
विज्ञापन

7 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा बहुत छोटी और अस्पष्ट हो तो व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उसे छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।  
विज्ञापन

8 of 8
मालामाल बना सकती है हथेली पर मौजूद ये छोटी सी रेखा - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि सूर्य रेखा पर द्वीप का चिह्न हो तो व्यक्ति को कामकाज में भारी नुकसान होता है। ऐसे जातक यदि कारोबारी हों तो उनके दिवालिया होने की आशंका होती है।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें