फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palm Palmistry: जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

Mon, 08 Dec 2025 05:10 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palmistry: व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान, लकीरें और पर्वत बने हुए होते हैं। इनमें बहुत ही खास रेखाएं भी होती हैं जिसमें भाग्य रेखा, धन रेखा, ह्रदय रेखा, सूर्य पर्वत, चंद्र पर्वत और शनि पर्वत प्रमुख हैं। इसके अलावा हथेली की बनावट भी जीवन में सुख और दुख का संकेत देती है। आइए विस्तार से जानें इस बारे में...

विज्ञापन
1 of 5
हथेली की बनावट - फोटो : Amar Ujala

Palm Shape Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेलियों की रेखाओं से लेकर निशानों तक का अध्ययन करके उसके भविष्य और भूतकाल के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, किसी व्यक्ति की हथेली की लंबाई, चौड़ाई और बनावट को देखकर उसके जीवन और स्वभाव के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। कुछ हथेली की बनावट जीवन में सुखों और समस्याओं का संकेत भी देती है, तो वहीं इनमें से कुछ हथेली वालों को बहुत दृढ़ निश्चयी और धनवान भी माना जाता है। आइए विस्तार से जानें इस बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 5
हथेली की बनावट - फोटो : Adobe stock
नरम या सख्त हथेली

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नरम हथेली वाले हाथ स्त्रियों के अधिक देखे जाते हैं, जिन्हें भाग्यशाली माना गया है। तो वहीं, अगर पुरुषों की हथेली ऐसी हो तो उनके अंदर विशेष गुण हो सकते हैं। वहीं सख्त हथेली वाले लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। साथ ही जीवन में कोई भी बाधा आने पर ये लोग निराश न होकर डटकर उसका सामना भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हथेली की बनावट - फोटो : Adobe stock

लाल या गुलाबी हथेली

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लाल हथेली वाले स्वभाव से थोड़े गुस्सैल स्वभाव के हो सकते हैं। ये जल्दी किसी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करते और तो और इन्हें छोटी-छोटी बातों पर क्रोध भी जल्दी आ सकता है। तो वहीं गुलाबी रंग की हथेली वाले लोग स्वभाव के बहुत अच्छे और उन्नति विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग जीवन में अपनी मेहनत और प्रयास से सफलता प्राप्त कर साधारण जीवन से निकलकर अत्यंत ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के भी काबिल होते हैं। 


Signs of Joined Eyebrows: मिली हुई भौहों वाले लोंगो का व्यक्तित्व कैसा होता है, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र


Palmistry Lines: हथेली पर बनीं ये रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, मिलता है खूब धन और सम्मान

4 of 5
हथेली की बनावट - फोटो : Adobe stock

समचौरस या संकड़ी हथेली

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली संकड़ी होती है वे केवल अपनी सफलता और जीवन पर ध्यान देते हैं। वो सिर्फ अपने भले के बारे में ही सोचते हैं, जिसके चलते इन्हें आसपास के लोगों के विचार या बातों से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। तो वहीं समचौरस हथेली वाले यानि जिनकी हथेली की लंबाई और चौड़ाई एक समान हो, इस प्रकार के लोगों का स्वभाव बहुत अच्छा, शांत, स्वस्थ, और दृढ़ निश्चयी होता है। ये लोग अपनी मेहनत और प्रयासों से उन्नति प्राप्त कर बड़े मुकाम पर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथेली की बनावट - फोटो : Adobe stock
चौड़ी हथेली
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चौड़ी हथेली वाले लोगों को बहुत दृढ़ निश्चयी माना जाता है। एक बार अगर ये लोग कुछ करने की ठान लें तो उस काम को पूरा करके ही मानते हैं। ऐसे में चौड़ी हथेली वाले लोगों पर विश्वास किया जा सकता है क्योंकि अगर एक बार ये कुछ बोल दें, तो अपनी बात से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें