फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hatheli me Rajyog: हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत, मिलते हैं दुनिया के सारे सुख

Sun, 15 May 2022 04:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
Hatheli me Rajyog: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है। जैसे ज्योतिष शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेलियों में बनी रेखाओं और चिन्हों का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के विषय में जानकारी दी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखाओं और चिन्हों के द्वारा उसकी आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, करियर, स्वभाव और वैवाहिक जीवन के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा आप कितने धनवान होंगे ये भी हस्त रेखा के जरिए पता लगाया जा सकता है। आज हम व्यक्ति की हथेली में मौजूद कुछ ऐसी रेखाओं और चिन्हों के बारे में बात करेंगे जो बेहद शुभ माने गए हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के हथेली में ये रेखाएं या चिन्ह बनते हैं उन्हें अपने जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही वे राजाओं जैसा जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं इन रेखाओं के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
बेहद शुभ माने गए हैं हथेली पर मौजूद ये निशान 
जिन लोगों की हथेली में त्रिशूल का निशान बना हो वे लोग भी खूब गौरवशाली जीवन जीते हैं। इन लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान मिलता है। साथ ही ये लोग राजनीति, धर्म या अध्यात्मिक क्षेत्र में जाएं तो ऊंचा मुकाम पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में घोड़ा, घड़ा, चक्र, पेड़ या स्तंभ का निशान होता है ऐसे लोग राजाओं जैसा जीवन जीते हैं। ये लोग जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। इसके अलावा सारी सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं।  

4 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
मान्यता है कि हथेली पर कमल, स्वास्तिक का निशान होना भी जातक पर मां लक्ष्मी की बेशुमार कृपा दिलाता है। ऐसे जातक अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र की माने तो ऐसे जातक जिन लोगों के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे पुण्य रेखा हो, वे भी बेहद सौभाग्यशाली होते हैं और राजयोग भोगते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
जिन लोगों के हाथ में शनि रेखा मणिबंध से निकल कर मध्यमा उंगली तक जाती हो उन पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे जातक बेहद कर्मठ और आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हथेली के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत - फोटो : iStock
जिन जातकों की हथेली पर मछली का चिन्ह हो, ऐसे लोग बेहद सौभाग्यशाली होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग बड़े बिजनेसमैन बनते हैं। साथ ही देश-दुनिया में इनका कारोबार फैला होता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें