फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर मौजूद सूर्य पर्वत खोलेगा आपके जीवन के कई राज, मिलेगा उच्च पद या होंगे षड्यंत्र के शिकार, जानिए यहां...

Mon, 02 May 2022 03:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मनुष्य की हथेली में कई तरह की रेखाएं, चिन्ह और पर्वत मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं। हथेली में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ चिन्ह भी होते हैं। शुभ निशान एक ओर जहां व्यक्ति को उचाईयों की ओर ले जाते हैं, तो वहीं कुछ अशुभ निशान दुर्भाग्य को दर्शाते हैं। इन लकीरों के अतिरिक्त हथेली पर कई तरह के पर्वत भी बने हुए होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में पर्वत की विशेष भूमिका होती है। ये पर्वत अंगुली के नीचे वाले हिस्सों में बने हुए होते हैं। हथेली पर ये पर्वत अलग-अलग ग्रहों के नाम से जाने जाते हैं। जैसे- सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और गुरु पर्वत। आज हम आपको हथेली पर बने सूर्य पर्वत के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं कि अगर सूर्य पर्वत मजबूत हो तो जातक को क्या शुभ फल मिलते हैं ...
विज्ञापन

2 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
यदि हथेली पर सूर्य रेखा मजबूत है तो व्यक्ति को नौकरी पेशा के मामलों में आसानी से उच्चपद प्राप्त होता है, लेकिन वह स्थाई रूप से टिक नहीं पाते। इनमें परिस्थितियों को साहस पूर्वक सामना करने का जज्बा होता है। ऐसे लोग जल्दी हार नहीं मानते। 
विज्ञापन

3 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव शनि पर्वत की ओर होता है वह पाशविक मनोवृति के स्वार्थी व अपराध में रुचि लेने वाले होते हैं । वहीं ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर हो वह ज्योतिष के ज्ञाता, वक्ता, लेखक, राजनीति के क्षेत्र में दखल रखने वाले तथा कला के क्षेत्र से आय अर्जित करने वाले होते हैं। 

4 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन जातकों का सूर्य पर्वत दबा हुआ या न के बराबर हो, ऐसे लोग जीवन को भार के रूप में ढोते हैं। उनके जीवन में चमक दमक एवं आकांक्षाएं कम होती हैं। कमाना, खाना व सोना ही उनकी दिनचर्या होती है। वहीं इस प्रकार के कई जातक मंदबुद्धि भी होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में सूर्य क्षेत्र झुका अथवा दबा हुआ हो और इस क्षेत्र में नक्षत्र का चिन्ह हो, तो ऐसे लोगों को उज्जवल भविष्य, उच्चपद धन व प्रतिष्ठा मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
वहीं इस क्षेत्र पर त्रिभुज का चिन्ह यह दर्शाता है कि जातक अपनी कलाओं के माध्यम से धन अर्जित करेगा। साथ ही इस क्षेत्र में द्वीप का चिन्ह हो तो ये शुभ नहीं माना जाता ऐसी मान्यता है कि ऐसे जातक को षड्यंत्र का शिकार होकर पद प्रतिष्ठा से हाथ धोना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर मिलता है शुभ फल - फोटो : iStock
इसके अलावा इस क्षेत्र में क्रॉस का चिन्ह हो तो जातक को कई क्षेत्रों में असफलता देता है। वहीं जिनका सूर्य मजबूत होता है वो लोग अभिनय, गायन, हास्य, लेखन, चिकित्सा, खेल, इलेक्ट्रॉनिकस, सेल्स, राजनीति, पेंटिंग एवं प्रशासन आदि के क्षेत्र में भारी सफलता अर्जित करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें