फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Palm Marks: हथेली पर ये शुभ निशान देते हैं अमीर बनने के संकेत

Mon, 12 May 2025 01:30 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और चिह्नों को पढ़कर उसके भविष्य से जुड़ी कई संभावनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Lucky Palm Marks - फोटो : adobe stock
Lucky Palm Marks: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और चिह्नों को पढ़कर उसके भविष्य से जुड़ी कई संभावनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। यह माना जाता है कि हथेली पर मौजूद खास चिह्न किसी व्यक्ति की किस्मत को उज्ज्वल बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सौभाग्य के संकेतों के बारे में जो हाथों में नजर आते हैं।


Palmistry: हथेली पर इस तरह के शनि पर्वत होने पर व्यक्ति को मिलता खूब धन और शोहरत
Signs on Your Palm: क्या आपकी हथेली में हैं अमीरी के संकेत? जानिए इन रेखाओं से
Moles on the Body: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना माना जाता है अशुभ,जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Palmistry: हथेली पर बने ऐसे शनि पर्वत से मिलती है शनिदेव की विशेष कृपा, भाग्य का मिलता है साथ
विज्ञापन

2 of 5
भाग्य रेखा की स्थिति का महत्व - फोटो : Amar Ujala
भाग्य रेखा की स्थिति का महत्व
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में स्थित भाग्य रेखा का व्यक्ति के भाग्य से गहरा संबंध होता है। यदि यह रेखा स्पष्ट, सीधी और बिना किसी अवरोध के हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी रेखा वाले लोगों को आमतौर पर आर्थिक उन्नति और स्थिरता प्राप्त होती है। जितनी गहरी यह रेखा होती है, उतना ही प्रबल भाग्य का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
हथेली में 'X' का चिन्ह - फोटो : Amar Ujala
हथेली में 'X' का चिन्ह
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत (यानी तर्जनी उंगली के नीचे) 'X' का चिह्न दिखाई दे, तो उसे विशेष सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे चिह्न वाले लोग आमतौर पर जीवन में समृद्धि पाते हैं, खासतौर पर वैवाहिक जीवन के बाद इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इन्हें सम्मान, सफलता और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

4 of 5
फीनिक्स आई - फोटो : Amar Ujala
अंगूठे के पास 'फीनिक्स आई' चिह्न
कुछ लोगों की हथेली में अंगूठे के पास यव या फीनिक्स आई जैसा चिन्ह देखा जाता है। यह चिह्न अत्यधिक शुभ माना जाता है और संकेत देता है कि व्यक्ति जीवन में उच्च स्तर की सफलता प्राप्त करेगा। ऐसे लोग मेहनती होते हैं और अपने करियर में बड़ी ऊंचाइयों को छूते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्तिक का शुभ संकेत - फोटो : adobe stock
स्वस्तिक का शुभ संकेत
स्वस्तिक हिन्दू संस्कृति में अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में यह चिन्ह गुरु पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे) या बुध पर्वत (छोटी उंगली के पास) पर उभरे, तो वह व्यक्ति अत्यधिक भाग्यशाली समझा जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कई क्षेत्रों में सफल होता है और उसे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें