फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी का योग, मान-सम्मान में होती है वृद्धि

Wed, 28 May 2025 05:39 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ खास लकीरों के होने से सरकारी नौकरी का योग बनता है। जिन लोगों के हाथ में ये रेखाएं होती हैं, उनके सरकारी नौकरी पाने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। आइए इस लेख में उन रेखाओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Palmistry - फोटो : adobe stock
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र एक पुरानी विधा है, जो हथेली की रेखाओं और निशानों को देखकर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बताती है। हस्तरेखा विशेषज्ञ मानते हैं कि हथेली में कुछ खास रेखाएं और चिन्ह ऐसे होते हैं, जो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना को दर्शाते हैं।

ये निशान न केवल सरकारी नौकरी दिलाते हैं, बल्कि जीवन में मान-सम्मान और सफलता भी बढ़ाते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत और भाग्य के दम पर सरकारी क्षेत्र में ऊंचे पद हासिल करते हैं। इन खास रेखाओं और चिन्हों का अध्ययन करके यह जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति के भाग्य में सरकारी सेवा का योग कितना प्रबल है। यह विद्या बताती है कि हाथ की बनावट और रेखाएं आपके करियर को कैसे प्रभावित कर सकती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Palmistry - फोटो : Amar Ujala
गुरु और सूर्य पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) के नीचे और सूर्य पर्वत अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षा और बुद्धिमानी को दर्शाता है, जबकि सूर्य पर्वत प्रसिद्धि, मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक है। अगर ये दोनों पर्वत उभरे हुए और स्पष्ट हैं, साथ ही इन पर कोई टूटी हुई रेखा नहीं है, तो यह सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मजबूत योग बनाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Palmistry - फोटो : adobe stock
गुरु पर्वत पर चिन्ह
गुरु पर्वत पर कुछ विशेष चिन्ह भी सरकारी नौकरी का संकेत देते हैं। अगर गुरु पर्वत पर त्रिभुज या कोई ऐसी रेखा है जो भाग्य रेखा को छूती है, तो ये सरकारी नौकरी मिलने का संकेत होता है। अगर गुरु पर्वत पर बहुत सारी टूटी हुई रेखाएं हों, तो यह बाधाओं का संकेत दे सकता है।

ये भी पढ़ें- Moles on Face: चेहरे की इन 4 जगहों पर "तिल" का निशान व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली
 

4 of 5
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala
सूर्य पर्वत
सूर्य पर्वत का संबंध प्रसिद्धि और सामाजिक सम्मान से है। अगर यह पर्वत उभरा हुआ है और इस पर सूर्य रेखा (जो अनामिका उंगली की ओर जाती है) स्पष्ट और गहरी है, तो व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की प्रबल संभावना होती है।

ये भी पढ़ें- Signs on Your Palm: क्या आपकी हथेली में हैं अमीरी के संकेत? जानिए इन रेखाओं से
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
बुध पर्वत पर त्रिभुज
बुध पर्वत छोटी उंगली के नीचे होता है और यह बुद्धि, संचार कौशल और व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है। अगर इस पर्वत पर एक साफ त्रिभुज का निशान बनता है, तो यह सरकारी नौकरी का स्पष्ट संकेत है। त्रिभुज निशान दर्शाता है कि व्यक्ति अपनी बुद्धि और संचार कौशल के बल पर सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। यह चिन्ह उन लोगों के लिए खास शुभ है, जो लेखन, कानून, या प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें