फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 3 प्रतिशत लोगों की हथेली पर होता है ये अक्षर, चमक जाती है किस्मत

Tue, 25 Jul 2017 08:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 6
हथेली की रेखाएं व्यक्ति का स्वभाव और उसकी किस्मत के बारे में बता देती है, लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि उन रेखाओं पर कुछ निशान होते हैं। दिखने में वो अंग्रेजी का कोई एल्फाबेट लगता है, ये खास निशान आपकी जिंदगी में क्या मायने रखता है। दरअसल अगर आपकी हथेली की रेखाओं में अच्छी किस्मत है तो ये निशान उस अच्छी किस्मत में बाधा भी बन जाते है तो कभी उस अच्छी किस्‍मत में चार चांद भी लगा देते हैं। यहां बात कर रहे हैं हथेली पर बनने वाले एक्स अक्षर की, जो सिर्फ 3 प्रतिशत लोगों की हथेली पर ही बनता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जिन लोगों की एक हथेली पर x अक्षर बनता है उन्हें प्रतिष्ठा मिलती है और वो अपने हर काम में सफल होते हैं। वहीं जिनके दोनों हाथों में ये अक्षर बनें वो लोग कोई ऐसा बड़ा काम कर देते हैं कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद रखें।
विज्ञापन

3 of 6
जिस व्यक्ति की गुरु पर्वत की रेखा पर ये अक्षर हो तो जिदंगी में कभी न कभी उसकी ऐसी किस्मत खुलती है, जिससे उसके पास धन, लाभ, सम्मान सब कुछ हासिल होता है।

4 of 6
अगर ये अक्षर आपके भाग्य रेखा पर या उसके किनारे पर हो तो अशुभ होता है। भाग्य रेखा पर ये निशान होने से करियर में बाधा आती है। व्यक्ति को अपने परिवार, मित्रो आदि की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
हथेली की रेखाओं में जो मस्तिष्क रेखा होती है, अगर उस पर ये अक्षर बना हो तो बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है। मस्तिष्क रेखा पर इस अक्षर के बनने से व्यक्ति को दिमाग से संबंधित कोई न कोई परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर किसी के दिल की रेखा पर ये निशान बने तो उसे धन की हानि तो होती ही है, साथ ही उसे किसी अपने प्रिय की जुदाई का गम भी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें