जिस व्यक्ति के नाक के आगले भाग पर तिल का निशान होता है वह भोग-विलास में अधिक रुचि रखता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार नाक के दाहिनी तरफ जिनके तिल होता है वह कम प्रयास से ही अधिक लाभ प्राप्त करने वाले होते हैं। जबकि नाक के बायीं तरफ तिल अशुभ होता है। ऐसे में व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता और लाभ के लिए अधिक प्रयास करवाता है।