हस्तरेखा ज्योतिष में हाथों की बनावट, हथेली, उंगलियों और अंगूठे की बनावट का भी अध्ययन किया जाता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार अंगूठा किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होता है इन्हें देखकर धन दौलत से लेकर व्यक्ति के कई गुप्त राज को जाना जा सकता है।
पढ़ें- हथेली में ये 4 निशान आपको बना सकते हैं करोड़पति, भाग्य हमेशा देता है साथ
विज्ञापन
2 of 5
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है और आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है उनमें हठ की कमी रहती है। यह मौके को खूब पहचानते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। लेकिन यह दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह इनके व्यक्तित्व की बड़ी कमी होती है। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं लेकिन बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है।
विज्ञापन
3 of 5
अंगूठे का ऊपरी भाग जिन लोगों का नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह चालाक और स्वार्थी होते हैं। ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं इसलिए ऐसे व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहने में ही भलाई है।
पढ़ें- हथेली का ये हिस्सा हो उभरा हुआ, मिलती है सरकारी नौकरी
4 of 5
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है उनके गुप्त अंग पर तिल का निशान पाया जाता है। ऐसे व्यक्तियों की यौन इच्छाएं प्रबल होती है। ऐसे व्यक्ति धनवान और सुखी जीवन जीने वाले होते हैं।
अंगूठे का छोटा और मोटा होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज के होते हैं। विषयों को गंभीरता से सोचने की बजाय भावुकता में बह जाते हैं। इसलिए इन्हें कई बार कष्ट भी भोगना पड़ता है।
पढ़ें- हस्तरेखा: हाथ की ये रेखाएं बताती है कि आपको जीवन में कितना मिलेगा सुख