फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर हो ऐसे निशान तो व्यक्ति कम उम्र में बन जाता है धनवान

Sun, 28 Jan 2018 04:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में कई तरह के निशान और रेखाएं होती हैं जिसका कई मायनों में हमारे जीवन में अलग-अलग मौके पर असर भी होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर बनी रेखाएं और निशान व्यक्ति के भविष्य में पाने वाले कई मुकाम की ओर संकेत करते हैं। जिस किसी के हथेली में कुछ विशेष निशान होते हैं उन्हें पद, धन और प्रतिष्ठा पाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं ऐसे भाग्य बदलने वाले निशानों के बारे में।

पढ़ें- हथेली पर बनती हो इस तरह की रेखाएं तो बदल जाती है इंसान की किस्मत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्वस्तिक- स्वस्तिक का निशान काफी शुभ माना जाता है किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ में स्वस्तिक का निशान बनाने से पूजा फलदायी माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में भी हाथ में स्वस्तिक का निशान का होना काफी शुभ माना जाता है जिसके हाथ में यह निशान बनता है उसके भाग्य में धन-सम्पदा का योग रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
तराजू- जिस तरह से स्वस्तिक का निशान शुभ फल देना वाला होता है उसी प्रकार  हथेली पर तराजू का निशान लक्ष्मी योग का प्रतीक होता है। यह निशान होने से व्यक्ति के ऊपर माता लभ्मी की विशेष कृपा होती है जिस कारण से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।

4 of 6
त्रिशूल का निशान- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली में किसी भी जगह पर त्रिशूल का चिन्ह बनता हो वह व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत के ऊपर बनता हो तो यह और भी शुभकारी हो जाता है। जिसका सीधा सा संकेत आपका धनवान, गुणवान, और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के अधिकारी होते है।
विज्ञापन

5 of 6
हाथी का निशान- हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर हाथी का निशान शुक्र पर्वत जोकि हथेली में अंगूठे के पास होता है वहां पर बनता हो तो उसके हाथ में ब्रह्रा योग बनता है। हथेली पर यह निशान बनने से उस व्यक्ति के पास पैसा होने के साथ बहुत ज्ञानी भी होता है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमल का निशान- अगर हथेली पर कमल का निशान बने तो वह व्यक्ति जीवन में कभीभी असफल नहीं होता है। कमल का निशान विष्णु योग बनाता है जिसके कारण से ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें