हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की लकीरों के अध्ययन से उस व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। वैसे तो हथेली में कई तरह के पर्वत होते हैं उन्हीं मे से एक मंगल पर्वत होता है। मंगल के दो क्षेत्र होते हैं एक उच्च मंगल और दूसरा नीच मंगल। उच्च मंगल चन्द्र और बुध पर्वत के बीच में होता है और दूसरा स्थान जीवन रेखा के शुरुआत और शुक्र पर्वत के बीच में होता है।
पढ़ें- कहीं आपकी तर्जनी उंगली के नीचे तो नहीं है ऐसा चिन्ह, खुल सकती है किस्मत
विज्ञापन
2 of 5
जिन हथेलियों में मंगल पर्वत उभार लिए होता है, ऐसा व्यक्ति स्वभाव से निर्भीक,आत्मविश्वासी और संतुलन जैसे गुण वाला होता है।
विज्ञापन
3 of 5
यदि उच्च मंगल पूर्ण विकसित होता है तो वह व्यक्ति बहुत ही तर्कशील होता है और वकालत के पेशे में सफलता प्राप्त करता है। फिर समय के साथ वह शक्तिशाली होता जाता है, वहीं नीच मंगल का पूर्ण विकसित होना स्वभाव में कठोरता लिए होता है।
पढ़ें- ऐसे लोगों का हाथ हमेशा रहता है खाली, नहीं ठहरता पैसा
4 of 5
यदि मंगल पर्वत प्रधान व्यक्ति की हथेली का रंग लालिमा युक्त हो तो जीवन में संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है और उसके जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है।
यदि मंगल पर्वत पर जाल या आड़ी तिरछी रेखाएं अधिक हैं तो व्यक्ति लड़ाई-झगड़े में अधिक तेज होता है वहीं अगर मंगल पर्वत पर वृत्त का चिन्ह भी अशुभ होता है। ऐसा व्यक्ति विश्वासघाती होता है।