हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में रेखाओं के अलावा कई तरह के निशान पाए जाते है जिसके अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इन चिन्हों के प्रभाव से आप वर्तमान जीवन में धनवान और प्रसिद्घ होंगे या नहीं इस बात का अाकलन करते हैं। यहां कुछ ऐसे ही चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप अपनी हथेली में आसानी से देख सकते हैं।
पढ़ें- जानिए किस अंग के फड़कने से मिलते हैं अच्छे संकेत
विज्ञापन
2 of 5
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के जोड़ पर यव का चिन्ह होता है वह व्यक्ति धनवान होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य भी हमेशा साथ देता है।
विज्ञापन
3 of 5
समुद्रशास्त्र में शंख के निशान को शुभ संकेत के रुप में देखा जाता है। समुद्रशास्त्र कहता है कि जिस व्यक्ति की उंगली के प्रथम पोर पर शंख का चिन्ह होता है वह बुद्घिमान और विद्वान होता है।
पढ़ें- अंगूठे के निशान और आकार से पता चलता है आपका स्वभाव और चरित्र
4 of 5
जिस व्यक्ति के चार उंगलियों में शंख का निशान होता है वह सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित होता है। जिनकी पांच उंगलियों में ऐसा निशान होता है वह विदेश यात्रा करता है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाकर खूब धन और सम्मान अर्जित करता है।
जिनकी छह उंगलियों में यह निशान होता है वह विद्वान होने के साथ ही साथ धर्म-कर्म एवं कर्मकांड का अच्छा ज्ञाता होता है और इसी रुप में इनकी प्रसिद्घि होती है। जिनकी दस उंगलियों में शंख का निशान होता है वह मंत्री या महात्मा बन सकता है। आठ शंख वाला व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत करता है।