ज्योतिष विद्या में न सिर्फ व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जाता है बल्कि जातक के शरीर की बनावट, आकार और हथेलियों पर बने तरह-तरह निशान को देखकर उसके स्वभाव, चरित्र और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हथेली पर बने निशान, रेखाओं और हथेली की बनावट के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भाग्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। हाथ के अंगूठे की बनावट भी किसी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताया जाता है। आज हम आपको हाथ के अंगूठे के आकार और उसकी बनावट के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहे हैं।