फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर बने इन खास निशानों से जानिए अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में...

Thu, 30 Jul 2020 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर बनी लकीरों, निशानों और बनावट से किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने हुए होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हथेली पर बने के निशानों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
palmistry
अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा गोल आकृति की बने और हथेली पर त्रिकोण का निशान भी बने तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है। इन लोगों को धनलाभ होता रहता है। जब आपकी हथेली में भाग्यरेखा मणिबंध से निकलते हुए सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो समझिए आप भाग्यशाली इंसान है। आपको कोई भी काम बिना बाधा के पूरा होता है। ऐसे लोग काफी धनवान होते हैं।

शरीर के इन अंगों पर हैं तिल होना देता है धनवान बनने का संकेत
विज्ञापन

3 of 5
palmistry
जिन लोगों की हथेलियों की उंगलियां कोमल और मुलायम होती है उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। ऐसे लोग हर एक काम से पैसा कमाने के बारे में सोचते रहते हैं। अगर हथेली में जहां पर शनि पर्वत होता है वहां पर दो या दो से अधिक रेखाएं बनी हुई होती है तो ऐसे व्यक्ति काफी धनी और सुखी जीवन बीतता है।

हस्त रेखा शास्त्रः जानें किन रेखाओं के हथेली में होने से बनता है राजयोग
 

4 of 5
palmistry
वहीं अगर किसी व्यक्ति का शनि पर्वत उठा हुआ और भाग्यरेखा मजबूत हो तो भी ऐसे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखा बनती है तो ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान और काफी धन संपत्ति से समृद्धि रहता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति का शनि पर्वत उठा हुआ और भाग्यरेखा मजबूत हो तो भी ऐसे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry
हस्तरेखा में भाग्य रेखा मुख्य रेखा होती है। अगर भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हो तो उसे अचल सम्पति मिलती है। मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बनने पर व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है उसको पैतृक सम्पति मिलती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें