जिस तरह से हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की लकीरों से भविष्य में होने वाली संभावित घटनाओं और उस व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में जाना जाता है ठीक उसी तरह से नाखून का आकार और रूप रंग से आपकी आर्थिक स्थिति और स्वभाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है।
पढ़ें- जिसकी हथेली पर ऐसा निशान बने तो वह होता है अपने क्षेत्र का लीडर
विज्ञापन
2 of 5
सामुद्रिक शास्त्र में नाखूनों का विशेष महत्व होता है। यदि अंगूठे का नाखून कछुए की पीठ की भांति उन्नत हो यानि ऊपर उठा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यहीन होता है उसे काफी संघर्षो के बाद ही किसी काम में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
3 of 5
जिस व्यक्ति के नाखूनों पर काले पीले धब्बे और टेढ़े मेढ़े होते है तो ऐसा इंसान जीवन में बहुत तरक्की नहीं कर पाता है और निम्न स्तर के कार्य करके जीवनयापन करता है।
पढ़ें- हाथ में अगर बने ऐसी रेखा तो पिता बनने में आती हैं दिक्कतें
4 of 5
जिस इंसान के नाखुन बेहद सुंदर और लालिमा युक्त होते हैं वह व्यक्ति धनी और भाग्यशाली होता है वही यदि किसी महिला के हाथ के नाखुन फूल की तरह लाल होते है तो ऐसी स्त्री निष्ठावान और सौभाग्यशाली होती है।
अपने अंगूठे के नाखून पर अर्धचन्द्र बना हुआ है तो निकट भविष्य में आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या कोई खुशखबरी आने वाली है। वही अगर चन्द्र का आकार छोटा है तो खुशखबरी आने वाली है लेकिन कुछ समय तक इंतजार करना होगा।