हस्तरेखा शास्त्र बहुत ही प्राचीन शास्त्र है, बहुत पहले से ही हाथों की रेखाओं को देखकर मनुष्य के जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों को रेखाओं का भली भांति ज्ञान होता है, जिससे वे किसी भी व्यक्ति की हाथों की रेखाओं के बारें में देखकर उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। ज्योतिष के अनुसार मेहनत के साथ प्रत्येक व्यक्ति के हाथों की रेखाएं भी उसका भविष्य तय करती हैं। क्योंकि जीवन में सफल होने के लिए भाग्य का अच्छा होना भी आवश्यक है। हाथेली में मौजूद हर रेखा महत्व रखती हैं, लेकिन तीन रेखाओं को सबसे ज्यादा मुख्य माना गया है। जानते हैं कि कौन सी रेखाएं हथेली में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं।